नैनवा में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। दस दिन से गणपति बप्पा के भक्ति के रंग में डूबे भक्त जनों ने नम आंखों, दुखी मन से गणपति बप्पा को अगले बरस फिर जल्दी आने की प्रार्थना के साथ विदाई दी। कस्बे के विभिन्न इलाकों से डेढ़ दर्जन से अधिक श्री गजानन महाराज के पांडलो से विधिवत पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा झांकियो के माध्यम से रवाना हुई। तो वही तीन दर्जन से अधिक छोटी मूर्तियां भी शोभायात्रा का हिस्सा बनी। शोभा यात्रा उनियारा चौराहा छोटे तालाब की पाल होते हुए मुख्य बाजार होकर नवल सागर तालाब की पाल पर पहुंची। इस बार तालाबों के लबालब भर जाने के कारण आम जन की जानमाल की सुरक्षा के मध्य नजर प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन की देखरेख में क्रेन के माध्यम से करवाया गया। शोभा यात्रा में डीजे पर बज रहे।भजनों की मधुर स्वर लहरियों पर नाचते गाते हुए महिला, पुरुष ,युवक , युवतियां,बच्चों ने भाग लिया। गणपति महोत्सव की शोभायात्रा को निर्विघ्न संपन्न करवाने में पुलिस प्रशासन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीएसपी शंकर लाल मीणा ,थाना अधिकारी महेंद्र कुमार यादव मय पुलिस जाप्ता शोभायात्रा के दौरान मौजूद रहे।