कोटा के कैथूनीपोल इलाके में रविवार को स्वागत द्वार लगाने को लेकर मोहल्ले के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। इसके बाद मामले को काबू में किया गया। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में शिकायत दी जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना इलाके में लाल बुर्ज के सामने स्वागत द्वार लगाने की बात पर झगड़ा शुरू हुआ। दरअसल, अनंत चतुर्दशी पर कोटा में भव्य जुलूस निकाला जाता है। इसे लेकर जगह जगह स्वागत द्वार लगाए जाते है। जहां से प्रसाद का वितरण किया जाता है। लाल बुर्ज पर हर बार संदीप भाटिया की तरफ से स्वागत द्वार लगता है। सामने ही गणेश प्रतिमा भी स्थापित होती है। जिसके पास ही पंडाल और स्वागत द्वार लगाया जाता है। संदीप भाटिया पक्ष का आरोप है कि इस बार भी स्वागत द्वार और पंडाल लगाने की तैयारी चल रही थी लेकिन इलाके के ही हरीश राठौर और उनके समर्थकों ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। वहीं हरीश राठौर पक्ष का कहना है कि स्थापित गणेश प्रतिमा को हटवाकर वहां स्वागत द्वार लगाया जा रहा था। इस बात को लेकर विरोध किया गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच में पत्थरबाजी भी हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। दोनों ही पक्ष एक ही पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
G20 Summit : भारत को मध्य पूर्व, यूरोप से जोड़ने वाला रेल-पोर्ट समझौता कितना अहम? (BBC Hindi)
G20 Summit : भारत को मध्य पूर्व, यूरोप से जोड़ने वाला रेल-पोर्ट समझौता कितना अहम? (BBC Hindi)
কান চলচ্চিত্ৰ মহোৎসৱত আইমী বৰুৱা। কি ক'লে আইমী বৰুৱাই চাওঁ আহক... #cannesfilmfestival
কান চলচ্চিত্ৰ মহোৎসৱত আইমী বৰুৱা। কি ক'লে আইমী বৰুৱাই চাওঁ আহক... #cannesfilmfestival
ધારીના ગ્રામ્ય વિસ્તારમાં યુવતી પર છરીની અણીએ ગેંગરેપ ગુજારનારા બે પર પ્રાંતિઓ ને ૨૦ વર્ષની કેદ
૨૦૧૯ની ઘટનામાં નામદાર ધારી કોર્ટનો ચુકાદો.
ભોગ બનનાર યુવતીને ને રૂ. ૫/- લાખનું વળતર ચૂકવવા આદેશ...
Mahindra XUV.e8: कुछ ऐसी होगी महिंद्रा की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार, लॉन्च से पहले जानें डिटेल्स
Mahindra XUV.e8 ब्रांड की जीरो-एमीशन एसयूवी की एक नई सीरीज पेश करेगी और इसके बाद कंपनी की पहली...
PM Modi की Chhattisgarh Rally में आई महिलाओं ने कांग्रेस सरकार की स्कीम का पूरा सच खोल दिया | Kanker
PM Modi की Chhattisgarh Rally में आई महिलाओं ने कांग्रेस सरकार की स्कीम का पूरा सच खोल दिया | Kanker