यूएस-इंडिया पार्टनरशिप फोरम के चेयरैन जॉन चैंबर्स ने बड़ी भविष्यवाणी की है। चैंबर्स ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल सदी का फ्रेमवर्क सेट करेगा। उन्होंने कहा कि भारत सदी के आखिर तक दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। इस विकास गाथा में अमेरिका उसका प्रमुख पार्टनर रहेगा। भारत की अर्थव्यवस्था चीन से तकरीबन दुगुनी हो जाएगी और अमेरिका से भी 30 से 40 प्रतिशत आगे निकल जाएगी। जॉन चैम्बर्स ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का थर्ड टर्म भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। उनके नेतृत्व में भारत इस सदी में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरेगा और इस विकास यात्रा में अमेरिका एक प्रमुख भागीदार बनेगा। चैम्बर्स टेक जगत के दिग्गज माने जाते हैं। उन्होंने उभरती हुई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, साइबर सुरक्षा और सेमी कंडक्टर्स में निवेश के लिए एक सॉवरेन वैल्थ फंड बनाने का सुझाव दिया है। चैम्बर्स सिस्को के चेयरमैन एमेरिटस भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में तेजी से प्रगति और स्थिर नेतृत्व से एक आदर्श स्थिति बन रही है, जो भारत को अगले तीन से चार दशकों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और इस सदी के अंत तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देगी। उन्होंने कहा कि मोदी का तीसरा कार्यकाल भारत में निवेश की भविष्यवाणी और सुरक्षा का संदेश देता है। चैम्बर्स ने कहा कि अगली सदी के दृष्टिकोण के लिए अमेरिका और भारत को साथ मिल कर काम करने और एक-दूसरे को मजबूत बनाने की आवश्यकता होगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सांगोद को बजट में बड़ी सौगात, अस्पताल को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नति की घोषणा
राज्य सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए आम बजट में सांगोद को भी बड़ी सौगात मिली।...
মাজুলী জিলাৰ বীৰ লাচিত সেনাই নতুন বজাৰত এক গুৰুত্বপূৰ্ণ সভা আয়োজন কৰে...
মাজুলী জিলাৰ বীৰ লাচিত সেনাই নতুন বজাৰত এক গুৰুত্বপূৰ্ণ সভা আয়োজন কৰে...
চৰাইদেউ চাহ বাগিছাত প্ৰতিবাদ
নাজিৰা সমষ্টিৰ চৰাইদেউ পৰ্ব্বত চাহ বাগিছাত অসম চাহ মজদুৰ সংঘৰ নেতৃত্বত শ্ৰমিক সকলৰ বিভিন্ন সমস্যা...
राजस्थान का बजट पेश होने से पहले नेता प्रतिपक्ष का बड़ा बयान
राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी आज सुबह 11 बजे विधानसभा (Rajasthan Assembly) में भजनलाल सरकार...
ખાંભા તાલુકાના તાતણીયા ગામે પાણીનો પોકાર: નલ સે જલ યોજના માત્ર નામની, દૂર-દૂર સુધી લોકો પાણી માટે વલખા મારવા મજબૂર
ખાંભા તાલુકાના તાતણીયા ગામે પાણીનો પોકાર: નલ સે જલ યોજના માત્ર નામની, દૂર-દૂર સુધી લોકો પાણી માટે...