बूंदी। जिले से गुजर रहे स्टेट हाईवे-34 पर जेतपुर-खटकड सडक मार्ग पर पीपल्या गांव में सडक किनारे एनिकट बना हुआ है। वर्षा काल में एनिकट का समस्त ओवर फ्लो पानी सडक को क्रास कर बहता है। तेज वर्षा के साथ ही यह सडक पानी रास्ते को अवरूद्ध करता रहता है। यहां पर पुलिया का निर्माण आवश्यक है।
मूलचंद शर्मा, समाजसेवी तलवास ने इस समस्या से भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री व दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री को लिखित में अवगत करवा समस्या का समाधान हेतु निवेदन किया गया था। इस कार्यवाही के सन्दर्भ में अवगत करवाया गया कि अधिशाषी अभियंता, सानिवि, उप खंड, नैनवां द्वारा वर्तमान मे इस कार्य हेतु कोई स्वीकृति नही होने के कारण स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भिजवा दिये गये है। इस कार्य को करवाने हेतु आरसीसी कल्वर्ट निर्माण कार्य हेतु 395.65 लाख की आवश्यकता होगी। इस कार्य हेतु बजट स्वीकृति पर ही कार्य करवाया जाना संभव होगा।
मूलचंद शर्मा द्वारा लोकसभाध्यक्ष एवं क्षैत्रीय सांसद ओम बिरला तथा भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री व दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री अधीक्षण अभियंता, सानिवि, बूंदी को पत्र भिजवा कर तकमीना के अनुरूप राशि 395.65 लाख स्वीकृत कर निर्माण कार्य करवाने मांग की है। यह समस्या कोटा से खटकड-देई नैनवां, उनियाल, टोक, जयपुर तथा तलवास, करवर, इन्द्रगढ, सवाईमाधोपुर व बूंदी से इस रूट पर जाने आने वालो की समस्या है। समस्या का शीघ्र समाधान हो ऐसी क्षैत्रवासी जनता की मांग है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नहरो में पानी की मांग को लेकर किसानों की प्रशासन ने नही मानी बात केशोरायपाटन
नहरो में पानी की मांग को लेकर किसानों की प्रशासन ने नही मानी बात
केशोरायपाटन
2 दिन से...
Motorola G04: 5000mAh बैटरी और 16MP AI कैमरे वाले फोन की सेल आज हो रही लाइव, चेक करें कीमत और ऑफर्स
मोटोरोला ने 15 फरवरी को अपने यूजर्स के लिए Moto G04 लॉन्च किया था। आज यानी 22 फरवरी को इस फोन की...
पोलायकलां के पास बस की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग घायल, एक की मौत
पोलायकलां के पास बस की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग घायल, एक की मौत
संस्कार शाळेच्या श्री राधाकृष्ण वेशभुषा स्पर्धेत कु. स्वरा लांडगे ने पटकाविला प्रथम क्रमांक*
परळी वैजनाथ (प्रतिनिधी)...
परळी शहरातील शैक्षणिक...