लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। जहां उनके द्वारा दिए गए बयानों की निंदा हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश विरोधी बातें बोलना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़ा होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है। अब इस कड़ी में प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी उनके बयान की निंदा की है और सवाल किया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि, राहुल गांधी जी, आपके द्वारा बार-बार विदेश जाकर ही भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश क्यों की जाती है?सीएम ने कहा-” आपके अमेरिका दौरे पर भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर बयान ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। क्या आप भूल गए हैं कि 1984 में सिखों के खिलाफ हुए वीभत्स दंगों में कांग्रेस की क्या भूमिका थी ? इतना ही नहीं, आपने आरक्षण की व्यवस्था पर भी टिप्पणियाँ की हैं, जो बिना भारतीय समाज की गहरी समझ के की गई हैं। क्या यह सिर्फ विदेशी दर्शकों को खुद के बुद्धिमान होने का दिखावा करने का प्रयास है?”सीएम शर्मा ने आगे लिखा, ” इस प्रकार की बयानबाजी न केवल हमारी एकता को कमजोर करती है, बल्कि विदेशी मंचों पर भारत की छवि को भी खराब करती है। अपने आप को बुद्धिमान प्रदर्शित करके के बजाय आप देशहित को प्राथमिकता दें और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का सम्मान बढ़ाने का काम करें, न कि अपने राजनीतिक एजेंडा साधने का।”
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
IAS अफसर और 89 साल की पंचायत अध्यक्ष के बीच क्या बातचीत हुई, Viral हो गया
IAS अफसर और 89 साल की पंचायत अध्यक्ष के बीच क्या बातचीत हुई, Viral हो गया
জুলাই মাহৰ উদ্বৃত্তৰ পিছত ভাৰতত বাৰিষা ঋণাত্মক অঞ্চললৈ পিছলি পৰিল: প্ৰতিবেদন
ভাৰতত চলিত মাহত ধাৰাবাহিক খৰালিৰ পিছত শুকুৰবাৰে (১১ আগষ্ট) বাৰিষাৰ সামগ্ৰিক ঘাটি এক শতাংশৰে...
Bhagwant Mann has mortgaged Punjab to Kejriwal : Chugh || Punjab resources being misused for Kejriwal image building : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today said that Punjab Chief Minister Bhagwant Mann...
मनरेगाच्या कर्मचाऱ्यांचे असहकार आंदोलन.
मनरेगाच्या कर्मचाऱ्यांचे असहकार आंदोलन.
Bharat Jodo Yatra : हिंगोलीत येताच राहुल गांधींना आली राजीव सातवांची आठवणं; म्हणाले...
Bharat Jodo Yatra : हिंगोलीत येताच राहुल गांधींना आली राजीव सातवांची आठवणं; म्हणाले...