निम्बाहेड़ा

फ़रीद खान

पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने भाजपा कार्यालय पर की जनसुनवाई

निम्बाहेड़ा। राजस्थान के पूर्व नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मंगलवार को दोपहर में स्थानीय रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर जनसुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

भाजपा कार्यालय पर विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा के निम्बाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए आमजन व प्रतिनिधि मंडलों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से मोबाइल के माध्यम से वार्ता कर उचित दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर छोटीसादड़ी पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्व मंडी अध्यक्ष छोटीसादड़ी विष्णुलाल पाटीदार, निम्बाहेड़ा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, छोटीसादड़ी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो पूर्वी मण्डल अध्यक्ष शैलेश अहीर, भाजयुमो नगर महामंत्री आशीष टांक, रवि जाट सहित बड़ी संख्या में आमजन, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।