यौन शोषण मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम अपनी पैरोल खत्म कर आज वापस जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा है। आसाराम को हाईकोर्ट ने पुणे में इलाज के लिए 13 अगस्त को पैरोल दी थी। उसके बाद आसाराम के पैरोकार की ओर से एप्लिकेशन पेश कर पांच दिन की पैरोल बढ़ाने की मांग की गई थी। इस पर आसाराम कुल 9 दिन की पैरोल काटने के बाद वापस जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा है।आसाराम जोधपुर से पुलिस की सिक्योरिटी में पुणे पहुंचा था। उसके साथ जोधपुर पुलिस के जवान और दो अटेंडेंट भी थे। आसाराम सात दिन तक पुणे में खपोली स्थित माधव बाग हॉस्पिटल में हार्ट का इलाज करवाया। बता दें कि आसाराम को 13 अगस्त को राजस्थान हाईकोर्ट ने सात दिन की पैरोल दी थी। पैरोल की अवधि को हॉस्पिटल में पहुंचने के समय से गिना गया था। आसाराम अपने खर्च पर अपना इलाज करवाकर वापस जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिरुर तालुक्यातील सैनिकांच्या कुटूंबासोबत दिवाळी सन्मान सोहळा साजरा
शिरुर: आपल्या देशाचे सैनिक हे जिवावर उदार होऊन मृत्यूची कसलीही तमा न बाळगता सीमेवर डोळ्यात तेल...
દિયોદર ના નવા ગામે ૫૧ શક્તિપીઠ ની પરિક્રમા નો આમંત્રણ રથ આવતા રથ ની આરતી ઉતારી સ્વાગત કરાયું..
રાજ્ય સરકાર, ગુજરાત પવિત્ર યાત્રાધામ વિકાસ બોર્ડ તથા શ્રી આરાસુરી અંબાજી માતા...
'कश्मीर पाकिस्तान नहीं बनेगा, नहीं बनेगा', आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला ने पड़ोसी देश को चेताया
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू एंड कश्मीर के गगनगीर में हुए आतंकी...