राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो गए हैं. राजस्थान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी दौरे में उनके साथ है. सोमवार (9 सितंबर) को मुख्यमंत्री दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक होटल में निवेशकों के समक्ष एक रोडशो करेंगे. इस रोडशो में दक्षिण कोरिया के निवेशकों के अतिरिक्त प्रवासी राजस्थानी निवेशक भी शिरकत करेंगे. इस आयोजन में जयपुर में होने वाले राइजिंग राजस्थान अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को जानकारी दी जाएगी और उन्हें राजस्थान में निवेश के लिए आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा. सियोल में मुख्यमंत्री के रोडशो की शुरुआत दोपहर 1 बजे दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार के भाषण से होगी. इसके बाद वहां राइजिंग राजस्थान को लेकर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी. राजस्थान के प्रमुख सचिव, उद्योग अजिताभ शर्मा वहां राजस्थान में निवेश को लेकर एक प्रेजेंटेशन देंगे. दक्षिण कोरिया की कंपनियां भी "डूइंग बिजनेस इन राजस्थान" विषय पर एक प्रेजेंटेशन देंगी. रोडशो में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी संबोधन होगा. मुख्यमंत्री वहां निवेशकों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे. दोपहर करीब 3:30 बजे दूसरे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसमें मूनहए यू एम्बेसी ऑफ इंडिया के कमर्शियल असिस्टेंट पर्यटन के बारे में एक वीडियो शो दिखाएंगे. इसके बाद राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का संबोधन होगा. इसके बाद प्रमुख सचिव उद्योग अजिताभ शर्मा का फिर से एक प्रेजेंटेशन होगा. इस सत्र में अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड पैलेस ऑन व्हील्स की मीनल संजू जोशी राजस्थान पर्यटन पर प्रेजेंटेशन देंगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
মাকুমৰ লুহাৰিপত্তিত আৰতি প্ৰতিযোগিতা
মাকুমৰ লুহাৰিপত্তিত আৰতি প্ৰতিযোগিতা
किसान प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
बिहार के कटिहार के बड़ी बहन तेरा इलाके में मैट्रिक्स फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स की ओर से किसान...
Royal Enfield इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी 3 नई बाइक्स, Himalayan 650 से लेकर अपडेटेड Classic 350 तक
RE Classic 350 को 2024 में नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा और इसके साथ ही इसके वेरिएंट के लिए...
नए संसद भवन का नाम क्यों बदल रही है सरकार? नया नाम क्या होगा?
नए संसद भवन का नाम क्यों बदल रही है सरकार? नया नाम क्या होगा?
US Election Result: 'ऐतिहासिक जीत पर मेरे दोस्त...', कुछ इस अंदाज में PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसके साथ ही रिपब्लिकन कैंडिडेट...