सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अपने आठ माह के शासन में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से बदल दिया है। जनवरी से लेकर अब तक नौकरशाहों की 72 तबादला सूची जारी की गई हैं, जिसके जरिए 1800 से ज्यादा ब्यूरोक्रेट्स को इधर-उधर किया गया है। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) भारतीय वन सेवा (आईएफएस) और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) शामिल है। हालांकि प्रदेश सरकार ने आरएएस की जंबो तबादला सूची तो कई बार जारी की, लेकिन आईएएस-आईपीएस में ज्यादा उठापटक नहीं की गई।सत्ताधारी पार्टी के विधायकों, मंत्रियों की डिमांड व विपक्षी नेताओं के कटाक्ष के बाद अब आईएएस में बड़ा फेरबदल किया गया है। वहीं, आईपीएस की तबादला सूची पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही आईपीएस की सूची जारी कर दी जाएगी। भाजपा सरकार ने अब तक आईएएस की 23 और आईपीएस की 15 तबादला सूची जारी की हैं, जनवरी माह में 72 आईएएस की तबादला सूची की गई थी। इसके बाद 5 सितंबर को 108 आईएएस की जंबो सूची जारी की गई।इधर, अब तक 142 आईपीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। फरवरी माह में 65 आईपीएस के तबादले किए गए थे। आईएफएस की अब तक सात सूची आई हैं, जिनमें 67 अफसरों के तबादले किए गए हैं। जनवरी माह में सर्वाधिक 44 आईएफएस बदले गए थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
सूरत कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म
मानहानि मामले में दो साल की सजा के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया है. राहुल...
ડેડાણ શ્યામ મંદિર ખાતે કૃષ્ણ જન્મોત્સવ ની ભવ્ય ઉજવણી કરવામાં આવી
ડેડાણ શ્યામ મંદિર ખાતે કૃષ્ણ જન્મોત્સવ ની ભવ્ય ઉજવણી કરવામાં આવીશ્રી તુલસીશ્યામ મંદિરના ટ્રસ્ટી...
जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार; नौशेरा में हार के बाद रविंदर रैना का BJP अध्यक्ष पद से इस्तीफा
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार...
माजी राज्यमंत्री संजयजी बनसोडे यांणी विजयादशमीच्या सर्व जनतेला शुभेच्छा दिल्या
माजी राज्यमंत्री संजयजी बनसोडे यांणी विजयादशमीच्या सर्व जनतेला शुभेच्छा दिल्या
Entertainment Top 5 News 18th July: प्रोजेक्ट के से दीपिका का फर्स्ट लुक आउट, मिशन इम्पॉसिबल 7 की दमदार कमाई
एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई बार सुबह से ही हलचल शुरू हो जाती है। 18 तारीख को सुबह-सुबह भी कुछ...