कोटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 36 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी भाजपा उम्मीदवार को 1372 मतों से हराया

कोटा

कोटा नगर निगम उत्तर के वार्ड 36 में कल हुए उपचुनाव में आज सुबह EVM मशीन पर वोटों की गिनती शुरू हुई।जिसमें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को बुरी तरह पराजित किया। यहाँ पर कांग्रेस उम्मीदवार राशिद खान 1372 मतों से विजयी रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में आज मतगणना शुरु हुई जहॉ कुल डाले गए वोटो से 1790 मत कांग्रेस पार्टी को 418 मत भाजपा को 20 वोट नोटा को मिले। विजयी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार राशिद खान ने कहा कि यह उनकी जीत नही है यह जनता की जीत है।वह वार्डवासियों को इसके लिए बधाई देते है। वह जनता के हर सुख दुख में काम करेंगे।