भारतीय पैरा एथलीट कपिल परमार ने गुरुवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों की पैरा जूडो पुरुष 60 किलोग्राम जे1 स्पर्धा में ब्राजील के एलील्टन डी ओलिवेरा को इप्पोन के माध्यम से हराकर कांस्य पदक जीत लिया। मुकाबले में नवोदित कपिल परमार ने ब्राजील के एलील्टन डी ओलिवेरा को इप्पोन के माध्यम से 10-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। पैरालंपिक खेलों के इतिहास में पैराजूडो में भारत के लिए यह पहला पदक है। इसी के साथ पेरिस पैरालंपिक में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कपिल को ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत की कोकिला महिलाओं के 48 किग्रा जे2 वर्ग के क्वार्टरफाइनल में कजाखस्तान की अकमारल नौटबेक से 0-10 से हार गई। परमार ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वेनेजुएला के डेनिस मार्कोस ब्लैंको को इप्पोन के माध्यम से 10-0 से हराकर कर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वहीं महिला 48 किलोग्राम जे 2 क्वार्टरफाइनल भारतीय एथलीट कोकिला उज्बेकिस्तान की नौटबेक अकमारल से 0-10 के स्कोर से हार गईं। इसके बाद हुई रेपेचेज ए के जे2 फाइनल में कोकिला को यूक्रेन की यूलिया इवानित्स्का से 0-10 से हार मिली।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
4,500nits की ब्राइटनेस और 6000mAh की बैटरी वाले Vivo के इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, मिलेंगी ये खास खूबियां
वीवो ने कुछ समय पहले ही अपनी नई S सीरीज के लॉन्च की जानकारी दी थी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स...
अदाणी मुद्दे पर बीजेपी से आर-पार के मूड में कांग्रेस, 22 अगस्त को देशभर में प्रदर्शन का एलान
अदाणी मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार से आर-पार के मूड में है। कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को...
Electricity price hiked in Karnataka by Rs 2.89 per unit
After promising free electricity to Kannadigas electricity prices in Karnataka by Rs 2.89 per...
बूंदी से सिलोर, नमाना, भोपतपुरा तक सड़क निर्माण की खुली राह, सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ
बूंदी। बूंदी से सिलोर नमाना भोतपुरा तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत 184 करोड रुपए की...