महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन Anand Mahindra ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट के जरिए अपनी पसंदीदा गाड़ी की जानकारी दी है। साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया है कि अब तक उन्‍होंने किस किस कंपनी की कौन सी गाड़ियों का इस्‍तेमाल किया है। आनंद महिंद्रा मौजूदा समय में किस गाड़ी (Anand Mahindra SUV) का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं।

देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी को भारत सहित दुनिया के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। लेकिन कंपनी के चेयरमैन Anand Mahindra ने अब तक किस किस गाड़ी का उपयोग किया हैं। इसकी जानकारी बेहद कम लोगों को है। आनंद महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। मौजूदा समय में वह किस गाड़ी का उपयोग करते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

चलाते हैं महिंद्रा की एसयूवी

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह मौजूदा समय में अपनी ही कंपनी की Mahindra Scorpio N को चलाते हैं। यह गाड़ी उन्‍होंने अक्‍टूबर 2022 में खरीदी थी और तब उन्‍होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। स्‍कॉर्पियो एन के अलावा उनकी पत्‍नी के पास सिल्‍वर XUV 700 है, जिसे वह कभी कभी चलाते हैं।

Hindustan Motors की थी पहली गाड़ी

Anand Mahindra ने यह भी बताया कि उन्होंने कार चलाना अपनी मां से सीखा था। इसके बाद उन्‍होंने कोडागु के अपने घर में Mahindra CJ3 UV को चलाया। लेकिन जब 1991 में उन्होंने महिंद्रा को जाइन किया तो उन्‍हें Hindustan Motors की Contessa कार दी गई थी।