झारखंड मुख्यमंत्री और JMM प्रमुख हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिले। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। इस दौरान सीएम सोरेन की पत्नी कल्पना और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को एक सामान्य शिष्टाचार बताया। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी जी से मुलाकात हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संयोग से वक्त नहीं मिला रहा था। आज राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे।जेएमएम प्रमुख हेमंत सोरेन और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में तीनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी लड़ेंगे, इसके लिए रूपरेखा भी तैयार करेंगे। आज दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
धूतूम येथील सुरुंगपाड़ा गाव ते रेल्वेमार्ग गेट रस्त्याचे वैजनाथ ठाकूर यांच्या प्रयत्नाने काम पूर्ण.
परिषदेचे माजी सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ते, राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी उरण विधानसभा...
एकदम नया डिजाइन, कैमरा भी मिलेगा तगड़ा; iPhone 17 में बहुत कुछ होगा खास
iPhone 17 रेंडर इमेज से पता चलता है कि इसमें कैमरा सेंसर के लिए ऊपर की ओर पिक्सेल जैसी हॉरिजॉन्टल...
ભારત માટે બાબા વેંગાની ભવિષ્યવાણી, આ વર્ષે આવશે મોટી મુશ્કેલી!
બલ્ગેરિયન રહસ્યવાદી બાબા વાંગાની ભવિષ્યવાણીઓ અવારનવાર ચર્ચામાં રહે છે અને તેમણે માત્ર તેમના દેશ...