प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है और एक छोटे ब्रेक के बाद पुन: मानसूनी बादल बरसना शुरू हो गए हैं। राजधानी जयपुर में आज सवेरे बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, आज गुलाबी नगर जयपुर व जयपुर ग्रामीण जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। जयपुर के अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, एक तंत्र विकसित होने के कारण आज गुलाबी नगर जयपुर, जयपुर ग्रामीण जिला, अजमेर, ब्यावर, बीकानेर, चूरू, दौसा, दूदू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं जयपुर शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। बांध अपनी भराव क्षमता के नजदीक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश के कुछ बांध पहले ही लबालब हो चुके हैं व कुछ अन्य बांध लबालब होने के करीब हैं। बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक लगातार जारी है। त्रिवेणी का गेज कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन पानी लगातार आ रहा है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। आज सवेरे तक बांध में 314.63 आरएल मीटर तक पानी की आवक हो चुकी है। बांध बनने के बाद यह पहली बार होगा जब बीसलपुर बांध अगस्त में नहीं छलक सका। इस बार बांध के सितंबर महीने में छलकने की पूरी उम्मीद है। बांध के आसपास और बहाव क्षेत्र के नजदीक रहने वाले लोगों से प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के महिला से रेप करने का मामला
जयपुर में एक बॉयफ्रेंड के महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड...
2024 में लॉन्च हुए कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Apple और Oppo ने जमाया मार्केट में रंग
इस साल एपल ने अपनी सबसे एडवांस iPhone 16 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया। तो ओप्पो भारत में Oppo Find...
થરાદ વિધાનસભાના ભાજપ ના ઉમેદવાર શંકરભાઇ ચૌધરીએ ઉમેદવારી નોંધાવી
08- થરાદ વિધાનસભાના ભાજપના ઉમેદવાર તરીકે થરાદની મામલતદાર કચેરી ખાતે નોંધણી કરાવી.
*આખું...
વાજબી ભાવના દુકાનદારો દ્વારા વિવિધ પડતર માંગણીઓ બાબતે કાલોલ મામલતદારને આવેદન પત્ર આપ્યું . ઓગસ્ટ માસનુ ચલન નહી ભરવા તૈયારીઓ.
કાલોલ ફેર પ્રાઈઝ શોપ એસોસિએશન દ્વારા આજ રોજ કાલોલ મામલતદાર વાય જે પુવાર ને આવેદન પત્ર આપવામાં...
रेलवे कॉलोनी क्षेत्र के सोगरिया में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी में
रेलवे कॉलोनी क्षेत्र के सोगरिया में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने शव रखवाया मोर्चरी...