बीजेपी के सदस्यता अभियान की लॉचिंग आज राष्ट्रीय स्तर पर हुई। पीएम मोदी बीजेपी के पहले सदस्य बने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर लॉचिंग के बाद अब प्रदेश स्तर पर अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश में मंगलवार को सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को सदस्य बनाकर अभियान की लॉचिंग की जाएगी।आज सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री आवास पर बीजेपी के सदस्यता अभियान के लॉचिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि भाजपा के सक्रिय सदस्य बनकर, आप प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। प्रदेश में इस समय बीजेपी के करीब 1.30 करोड़ सदस्य है। वहीं इस बार 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य राजस्थान को दिया गया हैं। दरअसल बीजेपी में किसी भी व्यक्ति की स्थायी सदस्यता नहीं होती है। हर व्यक्ति को 6 साल के लिए पार्टी का सदस्य बनाया जाता हैं।बीजेपी का अभियान साल 2014 में शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश में करीब 83 लाख सदस्य बने थे। लेकिन साल 2020 में कोरोना के चलते नया सदस्यता अभियान शुरू नहीं किया जा सका, बल्कि पुराने सदस्यता अभियान को ही एक्सडेंट कर दिया गया। उसमें करीब 53 लाख नए सदस्य बने। ऐसे में वर्तमान में प्रदेश में बीजेपी के 1.30 करोड़ सदस्य है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Apple स्टोर्स में बिना बॉक्स खोले बिना बिके iPhones को करेगा अपडेट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर
Apple in Box Update टेक निर्माता कथित तौर पर बॉक्स के भीतर iPhone को अपडेट करने के लिए एक नए फीचर...
"সংখ্যালঘু মানুহে খেতি নকৰিলে মুখ্যমন্ত্ৰী হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাই খাব নোৱাৰে ভাত"
সংখ্যালঘূ মানুহে খেতি নকৰিলে মুখ্যমন্ত্ৰী হিমন্ত বিশ্ব শৰ্মাই খাব নোৱাৰে ভাত।