कोटा के नयापुरा इलाके में बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया। उस पर सरिए और लोहे के पाइप से हमला कर दिया। घायल युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात बजरंग नगर निवासी मुकेश मीणा के साथ हुई। मुकेश ने बताया कि शनिवार देर शाम को उसे बातचीत के नाम पर मयंक ने आकाशवाणी बुलाया था। जहां भरत और मुश्ताक भी मौजूद थे। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके साथ सरिए और पाइप से मारपीट करना शुरू कर दिया। मुकेश के हाथ पैरों और सिर पर वार किए। जिससे उसके पैर में फ्रेक्चर हुआ है। हाथों और सिर में चोट आई है। हमले के बाद बदमाश भाग गए। घायल मुकेश को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। मुकेश के अनुसार मयंक के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। उसके परिवार की बातों को मयंक, मोहल्ले में फैलाता था। इसके अलावा मुश्ताक से उसका एक प्लॉट का विवाद चल रहा है। इन्हीं मामलों को लेकर बदमाशों ने एकराय होकर उस पर हमला किया गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष बने रामस्वरूप धगाल, समाज बंधुओ ने सर्वसम्मति से किया मनोनीत
गुर्जर समाज की मासिक जिला बैठक रविवार को बायपास रोड स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में संपन्न...
अमित शाह फिर बने संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष,दिया ये बड़ा बयान
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सर्वसम्मति से फिर से संसदीय राजभाषा समिति के अध्यक्ष...
તળાજા પંથકના શિવ મંદિરોમાં શ્રદ્ધાળુઓની ભીડ જોવા મળી
તળાજા પંથકના શિવ મંદિરોમાં શ્રદ્ધાળુઓની ભીડ જોવા મળી
2024 Land Rover Discovery Sport भारतीय बाजार में लॉन्च, कीमत बढ़ने के साथ डिजाइन और इंटीरियर में हुए ये बदलाव
Land Rover India ने घरेलू बाजार में 2024 Land Rover Discovery Sport को लॉन्च कर दिया है। नई लैंड...