राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Rajasthan by-elections) से पूर्व भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने अपने संगठन का विस्तार कर दिया है. शनिवार को पार्टी ने उदयपुर और बांसवाड़ा संभाग के कई जिलों में जिला अध्यक्ष (District President) नियुक्त किए हैं. विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली संगठनात्मक नियुक्तियां हैं, जिसमें 5 नेताओं के नाम शामिल हैं. भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईडा ने लिखित आदेश जारी करते बताया, 'पार्टी की सामूहिक निर्णय लेने की लोकतांत्रिक सामाजिक व्यवस्था से चयनित होकर आए जिला अध्यक्षों के नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल रोत के अनुमोदन के बाद डूंगरपुर, बांसवाडा, प्रतापगढ़, सलुम्बर, उदयपुर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई हैं. इसके तहत अनुतोष रोत को डूंगरपुर जिलाध्यक्ष, प्रभुलाल बुझ को बांसवाड़ा का जिलाध्यक्ष, दिलीप कुमार राणा को प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष, आनंद बुझ को सलुम्बर का जिलाध्यक्ष और अमित खराडी को उदयपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल रोत ने आशा व्यक्त की है कि जिला अध्यक्ष संविधान, लोकतंत्र, कानून का पालन करते हुए समाज में आदर्श राजनीतिक व्यवस्था कायम करने में हर संभव योगदान देंगे. इन नियुक्तियों से पहले भारत आदिवासी पार्टी ने ऐलान किया था कि वो राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में स्वतंत्र रूप से लड़ेगी. सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोग गठबंधन करने जैसी अफवाह फैला रहे हैं. जनता से अपील है कि उनसे बचें. ये बयान ऐसे समय पर दिया गया जब राजस्थान बीजेपी प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने इशारों-इशारों में राजकुमार रोत से बीजेपी से जुड़ने की बात कही.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
জোনাইত এজন ব্যক্তিৰ মহানুভৱতা
জোনাইত এজন ব্যক্তিৰ মহানুভৱতা
બાબરા ના રાણપર ગામે અંડર ગ્રાઉન્ડ ગટરનું ખાતમુહૂર્ત || JKS NEWS
બાબરા ના રાણપર ગામે અંડર ગ્રાઉન્ડ ગટરનું ખાતમુહૂર્ત || JKS NEWS
ASUS ROG Phone 8 Pro के लिए सेल हुई शुरू, इतनी कीमत में आपका होगा ये गेमिंग फोन
ASUS ROG फोन 8 प्रो में 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़े 5000mAh बैटरी दी गई है।...
Manipur की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, वुशु स्पर्धा के फाइनल में जीता रजत पदक | ABPLIVE
Manipur की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, वुशु स्पर्धा के फाइनल में जीता रजत पदक | ABPLIVE
ખેતરમાંથી ઉભા દિવેલા ચોરી કરનાર ચાર ઈસમો ઝડપાયા, ત્રણ મહિલા ફરાર !
ખંભાત તાલુકાના ગોલાણા ગામમાં દિવેલાના ખેતરમાં ચોરી કરવા ઘુસેલા ચાર ઈસમોને ઝડપાયા હતા.જેમાંથી ત્રણ...