राजस्थान के गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले को लेकर राजपूत समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है. समाज के प्रमुख नेताओं ने इस घटना के बाद लगे मुकदमों को झूठा करार देते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की है. श्री राजपूत सभा के अध्यक्ष रामसिंह चंदलाई ने इस मुद्दे पर कहा कि आंदोलन के दौरान विभिन्न थानों में लगाए गए इन मुकदमों का कोई सबूत नहीं है. सीबीआई ने 24 लोगों के खिलाफ गलत मुकदमें दर्ज किए हैं, जिन्हें जल्द से जल्द हटाने की जरुरत है. इसके लिए राजपूत समाज के नेता राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात करेंगे. रामसिंह चंदलाई ने साफ तौर पर कहा कि राजपूत समाज भाजपा का कोर वोट बैंक है, और भाजपा हमेशा राजपूत समाज के साथ खड़ी रही है. लेकिन इस मामले में अगर विवाद का समाधान नहीं हुआ, तो आगामी उपचुनाव में समाज इसका नतीजा दिखा देगा. आनंदपाल के भाई मंजीत सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को इस मामले के प्रमुख आका तक पहुंचना चाहिए और बेगुनाह लोगों के खिलाफ लगे मुकदमों को खत्म करना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है, तो समाज जो उचित समझेगा वही कदम उठाएगा. उपचुनाव से पहले यह मामला अब सिर्फ एक एनकाउंटर का नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज की पहचान और सम्मान का सवाल बनता नजर आ रहा है. आंदोलन और विरोध के इस माहौल में राजपूत समाज का आक्रोश और मांगें भजनलाल सरकार के लिए एक बड़ा चुनौतीपूर्ण विषय बन चुकी हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लखनऊ। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज फैजाबाद बाईपास रोड...
લાખણી તાલુકાના નાણીખાતેએરબેઝના ભૂમિપૂજનનો કાર્યક્રમયોજાયોપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદીના હસ્તે
લાખણી તાલુકાના નાણીખાતેએરબેઝના ભૂમિપૂજનનો કાર્યક્રમયોજાયોપ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદીના હસ્તે
હાલાર માં યોજાયો સાઇબર ક્રાઈમ જાગૃતતા સેમિનારનો કાર્યક્રમ
હાલાર માં યોજાયો સાઇબર ક્રાઈમ જાગૃતતા સેમિનારનો કાર્યક્રમ
Vapi | Vapi breaking | ફાયર હેરકટિંગ દરમિયાન દુર્ઘટના થતાં યુવક દાઝ્યો: Viral #Gujarat #valsad
Vapi | Vapi breaking | ફાયર હેરકટિંગ દરમિયાન દુર્ઘટના થતાં યુવક દાઝ્યો: Viral #Gujarat #valsad