एयरटेल ने बताया है कि वह विंक म्यूजिक को बंद कर देंगे और विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल इकोसिस्टम में शामिल कर लिया जाएगा। इसके साथ ही एयरटेल यूजर्स के पास यूजर को एपल म्यूजिक का एक्सेस होगा। साथ ही विंक प्रीमियम यूजर्स को Apple के लिए एयरटेल की ओर से विशेष ऑफर प्राप्त होंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

सूत्रों के अनुसार भारती एयरटेल म्यूजिक वर्टिकल से बाहर निकल जाएगा और अपने विंक म्यूजिक ऐप को बंद कर देगा। कंपनी विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को शामिल करेगी।

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि एयरटेल अगले कुछ महीनों में विंक म्यूजिक को बंद करने की योजना बना रहा है। यह सभी कर्मचारियों को कंपनी में शामिल करेगा। संपर्क करने पर एयरटेल के प्रवक्ता ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की।प्रवक्ता ने कहा कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि हम विंक म्यूजिक को बंद कर देंगे और विंक म्यूजिक के सभी कर्मचारियों को एयरटेल इकोसिस्टम में शामिल कर लिया जाएगा।

यूजर्स के पास होगा एपल म्यूजिक एक्सेस 

एयरटेल के यूजर को एपल म्यूजिक का एक्सेस होगा। इसके अतिरिक्त, विंक प्रीमियम उपयोगकर्ताओं को Apple के लिए एयरटेल की ओर से विशेष ऑफर प्राप्त होंगे।