गुंसी-गांव लुहारा के उत्तरी एवं दक्षिणी बांध के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात के चलते दोनों बांध लबालब भर चुके है। दोनों बांधों के पूरा भर जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। उत्तरी बांध की भराव क्षमता 6 फीट एवं दक्षिणी बांध की 5 फीट की भराव की क्षमता है। दोनों बांधों पर करीब 20 दिन से चादर चल रही है। ग्रामीण रामधन जाट, दयाराम चौधरी, हेमराज जाट, बनवारी गुर्जर, रायचंद जाट, संवारा जाट व रामलाल गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष गांव के उत्तरी एवं दक्षिणी बांध लबालब भर गए है। भविष्य में दोनों बांधों से खरीफ की फसल की सिंचाई के लिए प्रयाप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि दक्षिणी बांध की एक नहर से छोड़े जाने वाले पानी से लुहारा एवं श्रीसुरतपुरा गांव की करीब 350 बीघा कृषि भूमि की सिंचाई की उम्मीद है। इसी प्रकार उत्तरी बांध की तीन नहरों से भी लुहारा गांव की करीब इतनी ही भूमि की सिंचाई हो सकेगी। उन्होंने बताया कि बांधों के भर जाने से गेहूं एवं सरसो की बंपर फसल पैदा होने का अनुमान है। इसके साथ ही इनके पूरा भर जाने से स्थानीय एवं आसपास के गांवों के कुओं का जलस्तर भी बढ़ रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अवैध बजरी से भरे तीन डंम्पर किए डिटेन
गंगरार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन डम्पर में भरी...
વડોદરામાં બની રહ્યું છે,આંતરરાષ્ટ્રીય કક્ષાનું નવુ ક્રિકેટ સ્ટેડિયમ : ગમેતેટલો વરસાદ પડે તો પણ માત્ર 20 મિનિટમાં ફરી મેચ શરૂ થઈ શકશે
વડોદરામાં 42 એકરમાં આવતા વર્ષે રેડી થઈ જશે નવું ક્રિકેટ સ્ટેડિયમ, ઇન્ટરનેશનલ મેચના દુકાળનો 13...
MCN NEWS| वैजापूर शहरात नवे पोलीस निरीक्षक शांमसुदर कौठाळे यांचे स्वागत
MCN NEWS| वैजापूर शहरात नवे पोलीस निरीक्षक शांमसुदर कौठाळे यांचे स्वागत
भारत बंद का भील समाज ने किया विरोध।
नमाना क्षेत्र के भील समाज ने एससी एसटी वर्ग की ओर से प्रस्तावित भारत बंद का विरोध किया...