देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर करती है। आईसीई वर्जन के बाद अब कंपनी eVX के जरिए EV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी (Maruti First Electric Car eVX) कर रही है। इस क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी को कब तक पेश किया जा सकता है। इसमें कितनी दमदार बैटरी और फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से जल्‍द ही EV सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से पहली EV के तौर पर eVX का ग्‍लोबल डेब्‍यू जल्‍द ही किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे कब तक पेश किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जल्‍द होगा डेब्‍यू

मारुति की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में जल्‍द ही eVX के डेब्‍यू की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इसे जनवरी 2025 में Bharat Mobility के दौरान पेश किया जा सकता है।

ऑटो एक्‍सपो में दिखाया था कॉन्‍सेप्‍ट

मारुति की ओर से जनवरी 2023 के दौरान हुए ऑटो एक्‍सपो में eVX को पहली बार पेश किया गया था। तब कंपनी की ओर से इसके कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को शोकेस किया गया था। इसके बाद 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में भी इसे दिखाया गया था।

मिलेगी 500 KM रेंज

जनवरी 2023 में ऑटो एक्‍सपो के दौरान ही कंपनी की ओर से इसकी रेंज और बैटरी की जानकारी दी गई थी। मारुति के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इसमें 60kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। हालांकि बैटरी में कुछ और विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

जानकारी के मुताबिक एसयूवी में एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड लाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

जानकारी के मुताबिक मारुति सुजुकी की योजना इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी को सबसे पहले यूरोपिय बाजार में लॉन्‍च करने की है। इसके बाद इसे भारत और जापान में लॉन्‍च किया जाएगा। फिर इसे अन्‍य देशों में भी लॉन्‍च किया जाएगा। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि भारत में इसकी मार्च-अप्रैल के आस-पास डिलीवरी शुरू की जा सकती है।