आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस का मुख्य आरोपी संजय रॉय ईयरफोन के साथ क्राइम सीन पर दिखा है. सीबीआई को यह सीसीटीवी फुटेज मिल गई है. संजय रॉय की यह फुटेज सेमिनार रूम के पास की है. आरोपी के गले में ब्लूटुथ ईयरफोन भी नज़र आ रहा है.बताया जा रहा है कि कोलकाता पुलिस ने हॉस्पिटल के इन्हीं सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटुथ के आधार पर संजय रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. जिसके बाद संजय रॉय ने अपना गुनाह कबूल किया था. फिलहाल संजय रॉय सीबीआई की हिरासत में है. आज सीबीआई उसका पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है. वहीं सीबीआई ने संजय रॉय को शुक्रवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया. सूत्रों के अनुसार जब मैजिस्ट्रेट ने उससे पूछा कि वह पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए सहमति क्यों दे रहा है तो वह फूट-फूटकर रोने लगा. उसने मजिस्ट्रेट से कहा, "मैंने कोई अपराध नहीं किया है. मुझे फंसाया जा रहा है. शायद पॉलीग्राफ टेस्ट से यह साबित हो जाए." इससे अलग सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय को शनिवार को 6 सितंबर तक के लिए जेल हिरासत में भेज दिया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Adani Group Shares: लगातार गिरावट के बाद संभले अदाणी समूह के शेयर, हर कंपनी के स्टॉक में दिखी तेजी
नई दिल्ली, Adani Group Shares: लगातार दूसरे दिन अपनी 10 कंपनियों के शेयरों में गिरावट...
কলিয়াবৰৰ বৰঘুলি বজাৰত পথ দুৰ্ঘটনা, থিতাতে নিহত এজন
বৃহস্পতিবাৰে কলিয়াবৰৰ বৰঘুলি বজাৰত এক ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা সংঘটিত হয়। ড্ৰামপাৰৰ খুন্দাত ৮০ ৰ...
सत्रारंभ में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
सत्रारंभ में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण...
મહુવા શહેરની રાધેશ્યામ સ્કૂલમાં RBSK પ્રોગ્રામ અંતર્ગત TD રસીકરણ કરાયુ
મહુવા શહેરની રાધેશ્યામ સ્કૂલમાં TD રસીકરણ કરાયું.
શહેરી પ્રાથમિક આરોગ્ય કેન્દ્ર 2 મહુવા...
મહુવા સરકારી હોસ્પિટલના તંત્રની બેદરકારી રખડતા ઢોર હોસ્પિટલ અંદર
મહુવા સરકારી હોસ્પિટલના તંત્રની બેદરકારી રખડતા ઢોર હોસ્પિટલ અંદર