प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए है। भिवाड़ी में डकैती व मर्डर के बाद भजनलाल सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिफ्टी सीएम सचिन पायलट ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। वहीं इस घटना के बाद भिवाड़ी में व्यापारी आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी धरने पर बैठ गए है। व्यापारियों की ओर से प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भिवाड़ी में हुई डकैती एवं हत्या की घटना बेहद गंभीर एवं राज्य सरकार के माथे पर कलंक के समान है। इस घटना को लेकर एडीजी क्राइम एवं आईजी रेंज से बात कर जानकारी ली। यहां डकैतों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी एवं दूसरे व्यापारी घायल हैं। यह घटना राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।वहीं दूसरी ओर से सचिन पायलट ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पायलट ने कहा कि एक तरफ भिवाड़ी में आतंकी ट्रेनिंग सेंटर पकड़ा गया है तो दूसरी ओर वहीं आज शाम ज्वेलरी शॉप पर खुलेआम डकैती की वारदात के दौरान शोरूम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह स्थिति बहुत भयावह व चिंताजनक है। अपराधी कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार लाचार नजर आ रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
‘उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू कश्मीर के नए सीएम’, नतीजों पर बोले फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर विधासनभा चुनावों के रुझानों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) को बढ़त मिलती नजर...
Delhi Election 2025: 'Cash For Vote' से गरमाई Delhi की सियासत, Kejriwal की योजना फ्रॉड!
Delhi Election 2025: 'Cash For Vote' से गरमाई Delhi की सियासत, Kejriwal की योजना फ्रॉड!
અવસર છે લોકશાહીનો...
મતદારયાદી ખાસ સંક્ષિપ્ત સુધારણા કાર્યક્રમ-૨૦૨૨
જિલ્લામાં
તા.૪ સપ્ટેમ્બરને રવિવારના રોજ યોજાશે ખાસ ઝુંબેશ
ખાસ ઝુંબેશના દિવસનો વધુમાં વધુ લાભ લેવા જિલ્લા ચૂંટણી અધિકારીશ્રી અને કલેકટરશ્રી ગૌરાંગ મકવાણાનો...
ધોરાજી ખાતે ભાટીયાની ગુજરાત સરકારશ્રી ગાંધીનગર માન્ય નવગુજરાત સંગીત વિદ્યાપીઠનું સ્વાગત સહ (M.A. & B.Ed. In Music) સતવારા સમાજનું ગૌરવ એવા પરસોતમભાઈ જે. કછેટીયાનું વિશેષ સન્માન કરાયું
તાજેતરમાં ધોરાજી ખાતે સંગીત સાધકોનો સન્માન સમારોહ યોજાયો કાર્યક્રમ અંતર્ગત દેવભૂમિ દ્વારકા...