घर से ऑफिस की दूरी 1600 किलोमीटर, फिर भी घर से भी ऑफिस आने-जाने का प्रोग्राम. सुनने में भले ही यह अटपटा लग रहा हो लेकिन यह सच है. यह कहानी है स्टारबक्स के नए सीईओ ब्रायन निकोल की. ब्रायन निकोल अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं. लेकिन उनकी नई कंपनी स्टारबक्स का ऑफिस निकोल सिएटल में है. जो कैलिफोर्निया से 1600 किलोमीटर दूर है. लेकिन इतनी दूरी होने के बाद भी ब्रायन निकोल अपने घर से ही ऑफिस आएंगे-जाएंगे. दरअसल ब्रायन निकोल ने घर से ऑफिस आने-जाने की शर्त पर ही स्टारबक्स के ऑफर को मंजूर किया है. ब्रायन निकोल का एम्प्लॉयमेंट एग्रीमेंट (ऑफर लेटर) सामने आया है. जिससे यह खुलासा हुआ है. ब्रायन निकोल के ऑफर लेटर से उनकी सैलरी, इनसेंटिव, बोनस आदि का जिक्र भी मिला है. जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. ब्रायन निकोल की एनुअल बेस सैलरी 1.6 मिलियन डॉलर होगी. बेस सैलरी के अलावा ब्रायन निकोल को परफॉर्मेंस के आधार पर 3.6 मिलियन डॉलर से 7.2 मिलियन डॉलर तक का कैश बोनस मिल सकता है. साथ ही उनके पास 23 मिलियन डॉलर तक एनुअल इक्विटी अवॉर्ड अर्न करने का भी मौका है. 1.6 मिलियन डॉलर की बेस सैलरी को यदि भारतीय रुपए में बदले तो यह 13 करोड़, 42 लाख 22 हजार 800 रुपए होती है. इसके अनुसार ब्रायन निकोल की प्रतिमाह सैलरी रकम प्रतिमाह के हिसाब से करीब एक करोड़ 11 लाख के आसपास आती है. इसके अलावा निकोल को कैश बोनस और इक्विटी अवॉर्ड भी मिलेगा. ब्रायन निकोल और स्टारबक्स के बीच हुई डील के अनुसार निकोल को सप्ताह में मात्र तीन दिन ऑफिस आना होगा. अन्य दिन वो घर से काम करेंगे. हालांकि वो जिस लेवल पर ज्वाईन कर रहे हैं, वहां 24*7 काम करना होता है. खास बात यह भी है कि ब्रायन निकोल को ऑफिस आने जाने का खर्च भी कंपनी ही वहन करेगी. ऑफिस आने-जाने के लिए उन्हें कारपोरेट जेट की सुविधा मिलेगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
લોકસભા ચૂંટણી માટે ઉમેદવાર લિસ્ટ થયું જાહેર
બનાસકાંઠામાં સૌપ્રથમ વખત લોકસભા બેઠક પર ભાજપે મહિલા ઉમેદવારની પસંદગી લોકસભામાં બનાસકાંઠા બેઠક...
ભાભર ગૌશાળા માંથી ગાયું છોડવામાં આવી
ભાભર ગૌશાળા માં ગાયું છોડવામાં આવી
TCS के सीईओ Rajesh Gopinathan की सैलरी में 13 फीसद का उछाल, जानिए एक साल में कितना कमाते हैं
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत की सबसे बड़ी टेक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त...
સિહોર શહેરમાં પણ ત્રિરંગા યાત્રા ફરી હતી
રાષ્ટ્ર ભાવનાથી રંગાયો ભાવનગર જિલ્લો વિવિધ સ્થળોએ તિરંગા યાત્રા યોજાઇ આઝાદીના 75 વર્ષની ઉજવણી...
Sabarimala Airport: क्या अब नहीं बनेगा सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा? राज्य सरकार ने HC में कह दी ये बड़ी बात
कोच्ची। केरल सरकार ने कोट्टायम जिले में सबरीमाला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के...