राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा औद उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है. कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की संभावना है. दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना है. 25-26 अगस्त के दौरान भारी बारिश की प्रबल संभावना है. राजस्थान के हनुमानगढ़ और झुंझुनू में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलो में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण न लें. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में आने वाले 2-3 दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जोधपुर में 24 से 25 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बीकानेर के संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. राजस्थान में 25 अगस्त के बाद बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती थी. लेकिन, मॉनसून फिर से एक्टिव हो गया है. उत्तरी बांग्लादेश और आसपास क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है. मॉनसून ट्रफ लाइन श्रीगंगानग और रोहतक से होकर गुजर रही है. गुरुवार को भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद में भारी बारिश के लिए अलर्ट किया गया है. अगले तीन दिनों तक बारिश राहत नहीं मिलेगी. पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Instagram से कैसे होती है यूजर्स को कमाई, पैसे कमाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
How To Earn Money On Instagram Use These Tips आज के समय में सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट के मामले में...
સન ફાર્માએ બેસ્ટ ઈનોવેટિવ CSR
પ્રોજેકટ માટે CSR એવોર્ડ જીત્યો.
સન ફાર્માએ UBS ફોરમ્સ દ્વારા સ્થાપિત પ્રતિષ્ઠિત 6ઠ્ઠી આવૃત્તિ કોર્પોરેટ સોશિયલ...
રાણાવાવ મંગલમ હોસ્પિટલ પાસે પીયાગો રીક્ષા અને એકટીવા વચ્ચે અકસ્માત સર્જાયો CCTV સામે આવ્યા
રાણાવાવ મંગલમ હોસ્પિટલ પાસે પીયાગો રીક્ષા અને એકટીવા વચ્ચે અકસ્માત સર્જાયો CCTV સામે આવ્યા