प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को ‘ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2024’ में लगातार दूसरी बार “ए+” रेटिंग मिलने पर बधाई दी। भारतीय रिजर्व बैंक के सोशल मीडिया हैंडल X पर की गई एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास को लगातार दूसरी बार इस उपलब्धि के लिए बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा, “यह आरबीआई में उनकी लीडरशिप और देश की आर्थिक वृद्धि दर और स्थिरता बनाए रखने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य को प्रमाणित करता है।” ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन द्वारा ‘सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड्स 2024’ में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों के गवर्नर को काम के आधार पर ग्रेड दी थी, जिसमें सबसे अच्छी ग्रेड “ए+”, “ए” और “ए-” हैं। इस रिपोर्ट को 1994 के बाद से हर साल जारी किया जाता है। इसमें करीब 100 देशों के केंद्रीय बैंकों के गवर्नर को काम के आधार पर ग्रेड दी जाती है। इसमें यूरोपियन यूनियन के अलावा पूर्वी कैरेबियाई सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स शामिल हैं। इसमें ग्रेड महंगाई पर नियंत्रण, आर्थिक विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने, मुद्रा की स्थिरता और ब्याज दरों के मैनेजमेंट के आधार पर दी जाती है।ग्लोबल फाइनेंस के संस्थापक और एडिटोरियल डायरेक्टर जोसेफ जियारापुटो ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्रीय बैंकों ने महंगाई को कम करने के लिए अपने प्राथमिक विकल्प अधिक ब्याज दरों को उपयोग किया है, अब पूरी दुनिया में महंगाई में कमी देखने को मिल रही
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આજરોજ જિલ્લા કોંગ્રેસ દ્વારા બોલો સરકારનો 2022નો કાર્યક્રમ અર્જુનભાઈ મોઢવાડિયા અર્ધકક્ષામાં
આજરોજ જિલ્લા કોંગ્રેસ દ્વારા બોલો સરકારનો 2022નો કાર્યક્રમ અર્જુનભાઈ મોઢવાડિયા અર્ધકક્ષામાં
মাজুলীৰ জিলা চিকিৎসালয়ত সাংসদ প্ৰদান বৰুৱাই ৰক্তদান কৰে..
মাজুলীৰ জিলা চিকিৎসালয়ত সাংসদ প্ৰদান বৰুৱাই ৰক্তদান কৰে..
Canada India Relation में तल्खी, Khalistani Hardeep Nijjar की हत्या पर भारतीय राजनयिक को निकाला
Canada India Relation में तल्खी, Khalistani Hardeep Nijjar की हत्या पर भारतीय राजनयिक को निकाला
Poco M6 Plus 5G: 108MP कैमरा और 5030mAh बैटरी वाले फोन की आज लाइव होगी पहली सेल
पोको ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Poco M6 Plus 5G फोन 1 अगस्त को लॉन्च किया था। आज यानी 5 अगस्त...
ट्विटरने 1.1 मिलिअन भारतीय खातोंको प्रतिबंध लगाया
माइक्रोब्लॉगिंग ट्विटर प्लेटफॉर्म ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि ट्विटर ने अपने...