अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज (बुधवार) 'भारत बंद' कर रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस, बसपा समेत कई पार्टियां इस बंद का समर्थन किया हैं। जयपुर में भारत बंद का असर देखने को मिला। शहर में कई बाजार आज बंद नजर आए। बस और टैक्सी सेवा भी बंद के दौरान बाधित नजर आई। सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक बंद का दावा किया जा रहा है। भारत बंद बुलाने वाले दलित संगठनों की मांगे हैं कि सुप्रीम कोर्ट कोटे में कोटा वाले फैसले को वापस ले या पुनर्विचार करे। जयपुर में 25 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें अपने-अपने इलाके में टोलियों में रैली निकाल रही है। जो बाजारों को बंद करवाएगी। बंद के समर्थन में बड़ी रैली रामनिवास बाग से शुरू होगी। जो चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, एमआई रोड होते हुए रामनिवास बाग में आकर खत्म होगी। इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता इस लड़ाई में साथ है। बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है। उन्होंने कहा- जिस प्रकार भाजपा की मानसिकता है, वह संविधान को कमजोर करने की, आरक्षण को कमजोर करने की है। कांग्रेस के बंद का समर्थन करने के सवाल पर जूली ने कहा कि अंतिम निर्णय अध्यक्ष करेंगे, लेकिन जहां भी मांग संविधान की है तो पीछे हटने वाले नहीं है, कांग्रेस के कार्यकर्ता इस लड़ाई में साथ रहेगा। आज सुप्रीम कोर्ट कोई बात कह रहा है, उसके लिए कोई नीति ये लोग तय नहीं कर रहे हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन | 99 वर्ष की आयु में शंकराचार्य का निधन |
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का निधन | 99 वर्ष की आयु में शंकराचार्य का निधन |
2025 KTM 390 Adventure टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नई 1390 एडवेंचर जैसा है डिजाइन
2025 KTM 390 Adventure को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जिसके बाद उम्मीद...
*पिकअप वाहन चालक से संदिग्ध लाखों रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा*
*पिकअप वाहन चालक से संदिग्ध लाखों रुपए की लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा*
Lok Sabha Elections 2024: क्या Mumbai Congress की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ लड़ेंगी चुनाव ? | Aaj Tak
Lok Sabha Elections 2024: क्या Mumbai Congress की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ लड़ेंगी चुनाव ? | Aaj Tak
तालेड़ा क्षेत्र के पीपल्दा ग्रिड को मिला 3.15 मेगावाट का ट्रांसफार्मर
बून्दी। भाजपा नेता पवन धाकड़ ने बताया कि तालेड़ा क्षेत्र के पीपल्दा ग्रेड पर आज 33 केवी का 3.15...