केंद्र सरकार ने मंगलवार को लेटरल एंट्री के विज्ञापन पर रोक लगा दी है। कार्मिक मंत्री ने यूपीएससी चेयरमैन को पत्र लिखकर विज्ञापन पर रोक लगाने के आदेश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सीधी भर्ती के विज्ञापन पर रोक लगा दी गई है। सरकार के इस यू-टर्न पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने कहा, संविधान और आरक्षण व्यवस्था की हम हर कीमत पर रक्षा करेंगे। भाजपा की ‘लेटरल एंट्री’ जैसी साजिशों को हम हर हाल में नाकाम कर के दिखाएंगे। राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद ने कहा, "राहुल गांधी और उनके खानदान की आरक्षण और SC-ST, OBC को लेकर जो खानदानी विरासत है वो किसी से छिपी हुई नहीं है और उनकी अज्ञानता भी किसी से छिपी नहीं है।सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा,"मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि हमारे(भाजपा) कैबिनेट के जो सचिव बने हैं वो किस बैच के हैं? उन्हें न पता हो तो हम बताते हैं कि वे 1987 बैच के हैं। जब उनकी(राहुल गांधी) पार्टी और उनके पिता जी की सरकार थी। उन्होंने क्यों OBC को आरक्षण नहीं दिया था?"
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
विवाहिता को सगे भाई ने उसके पति साथ मिलकर दी दर्दनाक मौत, चूल्हे से लकडियां निकाल जला दी आंखें
प्रतापगढ़ में रिश्तों का कत्ल करने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े...
ડીસા ભીલડી હાઇવે પર આવેલ માલગઢ પાટિયા પાસે સર્જાયો ગમખ્વાર અકસ્માત
*ડીસા ભીલડી હાઇવે પર માલગઢ પાસે કાર અને ટ્રેક્ટર વચ્ચે ગમખ્વાર અકસ્માત સર્જાતો ચાર ની હાલત...
વડોદરાના ભાયલી ગામમાંથી 1કરોડની કિંમતની શંકાસ્પદ ગુટખા ભરેલું કન્ટેનર ઝડપાયું2022 | Spark Today News
વડોદરાના ભાયલી ગામમાંથી 1કરોડની કિંમતની શંકાસ્પદ ગુટખા ભરેલું કન્ટેનર ઝડપાયું2022 | Spark Today News
Breaking News: टिकट कटने के बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे Varun Gandhi, Maneka Gandhi के लिए करेंगे प्रचार
Breaking News: टिकट कटने के बाद चुनाव नहीं लड़ेंगे Varun Gandhi, Maneka Gandhi के लिए करेंगे प्रचार