राज्यसभा की खाली हुई 12 सीटों को भरने के लिए जल्द ही 9 राज्यों में उपचुनाव होने वाले हैं. इनमें राजस्थान का नाम भी शामिल है. यहां उच्च सदन की एक सीट खाली है जो कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद वेकेंट हुई है. राजस्थान में 21 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है, लेकिन अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है. मौजूदा स्थिति के मुताबिक, इस बार भाजपा के उम्मीदवार का जीतना लगभग तय माना जा रहा है. ऐसे में पार्टी एक सीट के जरिए कई समीकरण साधना चाहती है. इसीलिए अभी तक उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हो पाया है. राजस्थान में राज्यसभा की इस एक सीट के लिए कई दावेदार हैं. राजनीतिक हलकों में कई नाम घूम रहे हैं. पहले से कई नाम चर्चा में थे, लेकिन अब स्मृति ईरानी का नाम सबसे आगे चल रहा है. खबर है कि पार्टी उन्हें राजस्थान से राज्यसभा भेज सकती है. स्मृति ईरानी इस बार का लोकसभा चुनाव अमेठी से हार गई थीं. उनसे पहले जो नाम चर्चा में थे, उनमें पहला नाम रवनीत बिट्टू का है. उन्हें पार्टी ने लुधियाना से चुनाव हारने के बावजूद केंद्रीय मंत्री बनाया है. पंजाब राजस्थान से सटा हुआ है. गंगानगर जैसे इलाके में पंजाब की राजनीति का असर भी होता है. रवनीत बिट्टू को 6 महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य होना जरूरी है. इसलिए उनके नाम की चर्चा सबसे अधिक है. ज्योति मिर्धा ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. इसके बाद उनका नाम भी चर्चा में आ गया. वे पिछले दो चुनाव हार चुकी हैं. खींवसर उपचुनाव के लिए भी उनका नाम चर्चा में है. पार्टी उन्हें सदन भेज कर हरियाणा चुनाव में उनका इस्तेमाल कर सकती है. यही तर्क पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के लिए भी दिया जाता है. हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया भी राज्यसभा सीट के मजबूत दावेदार हैं. यह तीन नाम काफी मजबूत बताए जा रहे हैं. हालांकि दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी जैसे नाम भी रेस में शामिल हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
বিলাসীপাৰাৰ পুঠিমাৰীত আৰক্ষীৰ অভিযান।অভিযানত আৰক্ষীয়ে জুৱাৰ সামগ্ৰী সহ ৮ জুৱাৰীক আটক।
বিলাসীপাৰাৰ মহকুমাৰ অন্তৰ্গত পুঠিমাৰীত ব্ৰহ্মপুত্ৰ নদীত নাঁও খেলৰ গইনা লৈ চলি আছিল ৰমৰমীয়া জুৱাৰ...
महावीर फतेह करे सेवा संस्था बालाजी ग्रुप :-
महावीर फतेह करे सेवा संस्था (बालाजी ग्रुप) के कार्यकर्ता कमल राठौर (झालावाड़) के जन्मदिन को ग्रुप...
PM Kisan Yojana: 2 करोड़ किसान इस बार रह जाएंगे 13वीं किस्त से वंचित, नियमों में हुआ बदलाव
PM Kisan Yojana 2023: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan nidhi)के...
Share Market Recap: Sensex-Nifty तेजी के बाद लुढ़के, Nifty 22475 पर हुआ बंद | Business News
Share Market Recap: Sensex-Nifty तेजी के बाद लुढ़के, Nifty 22475 पर हुआ बंद | Business News
कर्मयोगी सेवा संस्थान का 25वां श्राद्ध तर्पण श्रद्धांजलि महोत्सव 18 सितंबर से
एक ओर जहां परिजन अपने माता-पिता का भी श्राद्ध नहीं कर पाते, वहीं कोटा के कर्मयोगी सेवा संस्थान...