भारत देश के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज है. आज के दिन उनकी स्मृति में पूरा देश 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाता है. इस मौके पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उन्हें नमन किया.उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिला. भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री, दूरदर्शी सोच के धनी, सौम्य स्वभाव एवं विनम्र व्यक्तित्व वाले स्व. राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. यह राजीव गांधी जी की सोच थी जिसके कारण आज भारत दुनिया में आईटी सुपरपावर बना है. भारत के उत्तर-पूर्व राज्यों एवं पंजाब में शांति स्थापित करने में राजीव जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.आज मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है एवं केन्द्र व राज्य सरकार इसकी जिम्मेदारी तक नहीं ले रही हैं. राजीव गांधी ने असम समझौता कर असम में शांति स्थापित की एवं इसके लिए राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाने जैसा बड़ा कदम उठाकर एक आदर्श स्थापित किया. राजीव गांधी ने देशहित में आदर्श राजनीति के कई उदाहरण स्थापित किए. उन्होंने राजनीति एवं सरकारों की कार्यप्रणाली की कमियों को स्वीकार कर उन्हें दूर करने के प्रयास किए. यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे उनके मंत्री के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिला. राजीव गांधी जी को सादर नमन
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
তেজপুৰৰ লিচুক প্ৰশংসা কৰি মূখ্যমন্ত্ৰীলৈ পত্ৰ প্ৰধানমন্ত্রী মোদীৰ
প্ৰধানমন্ত্ৰী নৰেন্দ্ৰ মোদীয়ে তেজপুৰৰ লিচুক প্ৰশংসা কৰি পত্ৰ প্ৰেৰণ কৰিছে অসমৰ মূখ্যমন্ত্ৰী...
Aviation: सिंधिया ने एयरलाइन कंपनियों से भारत में अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन केंद्र स्थापित करने का किया आग्रह
नई दिल्ली, नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को घरेलू विमानन कंपनियों से देश में...
१ नोव्हेंबर २००५ पासुन सेवेत रुजू झालेल्या शासकीय कर्मचाऱ्यांना जुनी पेन्शन योजना लागू करा
मुख्यमंत्र्यांकडे जुनी पेन्शन हक्क लढा सेनेचे जिल्हा समन्वयक अमोलराजे एरंडे यांची मागणी
१ नोव्हेंबर २००५ पासुन सेवेत रुजू झालेल्या शासकीय कर्मचाऱ्यांना जुनी पेन्शन योजना लागू करा...
MCN NEWS| शहीद दिनी वैजापुरात रक्तदान करून शहिदांना अभिवादन | Shahid Diwas| Shahid Bhagat Singh
MCN NEWS| शहीद दिनी वैजापुरात रक्तदान करून शहिदांना अभिवादन | Shahid Diwas| Shahid Bhagat Singh
Exit Poll Results 2023: Rajasthan में Congress की वापसी से Gajendra Singh Shekhawat ने किया इनकार
Exit Poll Results 2023: Rajasthan में Congress की वापसी से Gajendra Singh Shekhawat ने किया इनकार