राजस्थान में रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 19 अगस्त को महिलाओं के लिए राजस्थान रोडवेज बसों में फ्री यात्रा का आदेश जारी किया है। महिलाएं एवं लड़कियां इस दिन प्रदेश की सीमा में कहीं भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने आदेश जारी करते हुए लिखा कि ’19 अगस्त, 2024 को प्रदेश की समस्त महिलाओं/ बालिकाओं को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की राज्य की सीमा में संचालित समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वोल्वों एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की प्रशासनिक एवम् वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।’ इस दिवस पर परिचालक बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा टिकिट जारी करेगें। ET.I.M. से टिकिट जारी करेगें तथा ET.I.M. के किन्ही कारणों से क्रियाशील नही होने पर निःशुल्क / रियायती टिकट बुक से टिकिट जारी करेंगे। परिचालकों द्वारा इस एक दिवस के लिये निःशुल्क यात्रा के लिये टिकिट जारी करने में एकरूपता रखने के उद्देश्य से निम्न निर्देश प्रदान किए गए है। रक्षाबंधन का त्योहार हर साल की भांति इस साल 19 अगस्त को मनाया जाएगा। यह त्योहार भाई-बहनों के अटूट प्यार, स्नेह और बंधन का होता है। बहन अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है। इस दिवस पर प्रदेश के कई इलाकों में पतंगबाजी भी की जाती है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
તળાજાના સરતાનપર ગામના રહેવાસી વીજળીના બાકી કનેક્શન પ્રશ્નને પીજીવીસીએલ કચેરીએ પહોંચ્યા
તળાજાના સરતાનપર બંદર ગામે વીજળીના કનેશન પ્રશ્નને લોકોની મોટી સંખ્યામાં જી.ઇ.બી કચેરીમાં ,સરપંચ...
ધરમપુર ખાતે આ વર્ષે ગણપતિ અમૃત મહોત્સવ.
ધરમપુર ખાતે આ વર્ષે ગણપતિ અમૃત મહોત્સવ.
શ્રી ગણેશ યુવક મંડળ, લક્ષ્મી નારાયણ મંદિર,...
शमिता शेट्टी और राकेश बापट की रास्ते हुए अलग, सोशल मीडिया पर बताई वजह
बिग बॉस’ के घर में बनी जोड़ियों में से एक शमिता शेट्टी और राकेश बाबा का ब्रेकअप हो गया...
BREAKING NEWS: Delhi Shelter Home में एक महीने में 13 बच्चों की मौत, Atishi ने दिए जांच के आदेश
BREAKING NEWS: Delhi Shelter Home में एक महीने में 13 बच्चों की मौत, Atishi ने दिए जांच के आदेश