राजस्थान के उदयपुर में 2 छात्रों की लड़ाई के बाद भड़की हिंसा को काबू करने के लिए पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है. रात 10 बजे से इंटरनेट बंद है. स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है. लोग घरों में कैद हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में उदयपुर 'X' पर टॉप ट्रेंड कर रहा है. कन्हैया लाल टेलर की हत्या के दो साल बाद उदयपुर में हुई इस घटना से लोगों में गुस्सा है और वे दोषी छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस पूरे मामले में सीएम भजनलाल शर्मा खुद नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं. इस बीच पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले जिन दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ, वे 10वीं कक्षा के स्टूडेंट हैं. दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं और उनकी उम्र 15 साल के आसपास है. दोनों पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं और पहले कभी उनकी कोई शिकायत नहीं आई है. लेकिन पिछले 4-5 दिनों से ही दोनों छात्रों के बीच विवाद चल रहा था. इसे लेकर इंस्टाग्राम पर भी उनका झगड़ा हुआ था. यही विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने चाकू से हमला करने का प्लान बना लिया. तीन दिन की प्लानिंग के बाद वो अपने टू-व्हीलर में चाकू छिपाकर स्कूल पहुंचा. जब लंच हुआ तो बच्चे स्कूल से बाहर आ गए. इसी मौके पर छात्र ने स्कूटी में छिपाए गए चाकू को निकाल लिया और स्कूल से करीब 50 मीटर दूर दूसरे छात्र की जांघ में घोप दिया. जानकारी के अनुसार, छात्र की जांघ पर उसने चाकू से 3-4 वार किए. हर बार जब भी वो चाकू घोंपता तो उसे अंदर ही घुमा देता. यह वार दिल से जुड़ी नसों पर हुआ, जिस कारण बहुत खून बहने लगा. बच्चे ने जख्मी हालत में स्कूल की तरफ भागना शुरू किया. तभी वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर स्कूल के प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ बाहर आए और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोगों को अपनी तरह आता देख हमलावर छात्र मौके से फरार होने में कामयाब हो गया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમદાવાદ ક્રાઈમ બ્રાન્ચએ સોશ્યલ મીડિયામાં હથિયારોનો વેપાર કરતા 3 આરોપીઓની કરી ધરપકડ
આરોપી પાસે 3 હથિયાર અને 16 જીવતા કાર્ટુસ જપ્ત કરવામાં આવ્યા. મધ્યપ્રદેશથી સસ્તા હથિયાર ખરીધી...
বিশ্বনাথ চাৰিআলিত আজাদী কা অমৃত মহোৎসৱ উপলক্ষে ডায়েট শোণিতপুৰত বিভিন্ন কাৰ্যসূচী সম্পন্ন
দেশৰ অন্যান্য ঠাইৰ লগতে বিশ্বনাথ চাৰিআলি স্থিত জিলা শিক্ষা আৰু প্ৰশিক্ষণ প্ৰতিষ্ঠান, শোণিতপুৰ'তো...
વડોદરામાં 19 વર્ષીય કોલેજીયન યુવકની કરપીણ હત્યા નો મામલો
વડોદરામાં 19 વર્ષીય કોલેજીયન યુવકની કરપીણ હત્યા નો મામલો
राजस्थान सरकार इस साल MSP पर नहीं खरीदेगी बाजरा:केंद्र से बजट नहीं मिला; राशन और मिड-डे मील में देने की योजना भी अटकी
राजस्थान में इस साल भी बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद नहीं हो सकेगी। केंद्र सरकार से...
Salt Workers : जो ज़िंदगी भर नमक बनाते हैं, मरने पर उन्हें जलाते हैं तो पैर तक नहीं जलते .
Salt Workers : जो ज़िंदगी भर नमक बनाते हैं, मरने पर उन्हें जलाते हैं तो पैर तक नहीं जलते .