बून्दी

फ़रीद खान

 विद्यालयों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला जिला स्तरीय सम्मान

                                

बून्दी।स्वतंत्रता सम्मान समारोह में अपने विद्यालय में उत्कृष्ट सेवा एवं विकास कार्यों और हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण में सराहनीय सेवा करने वाले शिक्षक वीरेंद्र कुमार मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडूंदा एवं मोनिका लोधा अध्यापिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवासा को जिला स्तरीय सम्मान समारोह में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ,जिला कलेक्टर श्री अक्षय गोदारा, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा और जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर के द्वारा सम्मानित किया। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित होकर इन दोनों प्रतिभाओ ने तालेड़ा क्षेत्र का नाम रोशन किया।