राजस्थान के चर्चित राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला खूब सुर्खियों में रहा था. पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी नितिन फौजी और जयपुर के खातीपुरा में रहने वाले रोहित राठौड़ को गिरफ्तार किया था. ये दोनों शूटर इस समय अलग-अलग जेल में बंद है. लेकिन इस मामले में एक नई खबर यह सामने आई कि भरतपुर के सेवर सेंट्रल जेल में बंद गोगामेड़ी के शूटर रोहित राठौड़ ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. राठौड़ पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर है. रोहित राठौड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में नाम आने के बाद रोहित राठौड़ चर्चा में आया था. इस समय रोहित भरतपुर के सेवर सेंट्रल जेल में बंद है. जहां वो पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है. लगभग 6 दिन से भूख हड़ताल पर होने के चलते जिला आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया है. जहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान इसका शुगर लेवल कम आया है. लेकिन आरोपी रोहित राठौड़ ने अस्पताल में भी इलाज एवं खाने-पीने से मना कर दिया. इसकी सुरक्षा के लिए वार्ड में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं. सेवर सेंट्रल जेल अधीक्षक परमजीत सिंह ने बताया कि रोहित राठौड़ को 19 मई 2024 को अजमेर सेंट्रल जेल से भरतपुर सेवर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था. वह भरतपुर की जेल में अपने आप को खतरा बताकर अन्य किसी जेल में शिफ्ट होने की मांग कर रहा है. इसी के चलते उसने 9 अगस्त 2024 को भूख हड़ताल कर दी. 13 अगस्त को उसे जिला आरबीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित गुप्ता व डॉक्टर राम अवतार शर्मा ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया. जिसमें उसका रैंडम शुगर लेवल 70 के आसपास आया है जो कम है. दूसरे दिन 14 अगस्त को शुगर लेवल 62 के आसपास आया फिर भी उसने किसी भी प्रकार का इलाज लेने से इनकार कर दिया. उसकी हालत को देखते हुए उसे आरबीएम अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती किया गया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જાયન્ટ્સ ગ્રુપ ઓફ બોટાદ દ્વારા ડોક્ટર ડે ની ઉજવણી કરી શુભેચ્છા પાઠવવામાં આવી
૧ જુલાઇ ડોક્ટર ડે મનાવવામાં આવે છે. ડોકટર્સની ઉપલબ્ધિઓ અને મેડિકલ ક્ષેત્રે નવા પરિમાણો મેળવવા...
CRPF Recruitment 2023: 9,212 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फटाफट करें अप्लाई
युवा सेना की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर अच्छी है. सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के 9,212...
Instagram पर पोस्ट और रील्स को रख सकेंगे प्राइवेट, जानिए नया फीचर कैसे करेगा काम
इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हुए कई बार कुछ पोस्ट केवल कुछ खास लोगों को दिखाने की जरूरत होती है।...
कोटा एसीबी की बड़ी कार्रवाई,तहसीलदार हेतु रिश्वत लेते ईमित्र संचालक गिरफ्तार
कोटा
कोटा एसीबी की ग्रामीण इलाके में बड़ी कार्रवाई
चेचट तहसीलदार हेतु रिश्वत लेते...
Ajit Pawar यांना संजय गायकवाड म्हणाले, कधीपासून चमचेगिरी करायला लागलेत? | Shiv Sena | NCP
Ajit Pawar यांना संजय गायकवाड म्हणाले, कधीपासून चमचेगिरी करायला लागलेत? | Shiv Sena | NCP