पाकिस्तान में आज (14 अगस्त) स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल असीम मुनीर का एक बयान काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, उन्होंने धमकी दी है कि अगर उनके देश पर किसी भी तरह का हमला होता है तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा. यह धमकी सीधे तौर पर भारत, अफगानिस्तान और ईरान के लिए मानी जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान का इन्हीं देशों के साथ विवाद चल रहा है. सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे खिलाफ युद्ध को लेकर जो भी साजिश रचेगा, उसके लिए हमारी जवाबी कार्रवाई काफी दर्दनाक होगी. मुनीर ने आजादी की परेड को संबोधित करते हुए यह बयान जारी किया. मुनीर ने ये तक कह दिया कि पाकिस्तान के लोग और उसके सुरक्षा बल कभी पीछे नहीं हटेंगे और किसी को भी देश पर बुरी नजर नहीं डालने देंगे. पाकिस्तान इस समय टीटीपी के आतंकियों से परेशान है. टीटीपी को तालिबान का समर्थन है. इसलिए पाकिस्तान अफगानिस्तान से चिढ़ रहा है, क्योंकि कई बार कहने के बाद भी तालिबान पाकिस्तान की मदद नहीं कर रहा. वहीं, पाकिस्तान ने चीन, सऊदी अरब, यूएई, कतर और तुर्की की तारीफ की. सेना प्रमुख ने हम अफगानिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं. पाकिस्तान ने टीटीपी आतंकियों को शरण देने का भी जिक्र किया. पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत को भी आंख दिखाई. मुनीर ने कश्मीर और फिलिस्तीन को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने भारत के कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों में उनके अधिकार के लिए हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं और कश्मीर के बहादुर लोगों को अपने नैतिक समर्थन का आश्वासन देते हैं. गाजा के लोगों के खिलाफ इजरायल के अत्याचारों की गंभीरता समझने का भी आह्वान किया. उन्होंने इसको लेकर सवाल भी उठाए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Hi-Protein Desi Indian Pancake | Moonglet Recipe | मूंग दाल का नाश्ता | Amchur Chutney | Kunal Kapur
Hi-Protein Desi Indian Pancake | Moonglet Recipe | मूंग दाल का नाश्ता | Amchur Chutney | Kunal Kapur
પોલીસ સ્ટેશનની અંદર પોલીસકર્મીને માર મારવામાં આવ્યો, માફી માંગતો રહ્યો; વીડિયોમાં લોકો થપ્પડ મારતા જોવા મળ્યા
દેશની રાજધાની દિલ્હીમાંથી એક ચોંકાવનારો કિસ્સો સામે આવ્યો છે. હકીકતમાં, અહીં કેટલાક લોકોએ પોલીસ...
50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Samsung का ये फोन मिल रहा 7 हजार रुपये सस्ता, जानें ऑफर और डील
Samsung Galaxy F13 Sale फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy F13 पर 36% का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।...
ડીસાના માઈકલ ઠાકોર હત્યારના વધુ એક આરોપીની ધરપકડ / સબંધ ભારત ન્યુઝ
ડીસાના માઈકલ ઠાકોર હત્યારના વધુ એક આરોપીની ધરપકડ / સબંધ ભારત ન્યુઝ
মৰাণৰ ঝলমৰ পৰা বোৱাৰী নিৰুদ্দেশ হোৱা ঘটনাই সৃষ্টি কৰিছে চাঞ্চল্য
মৰাণৰ ঝলমৰ পৰা বোৱাৰী নিৰুদ্দেশ হোৱা ঘটনাই সৃষ্টি কৰিছে চাঞ্চল্য