राजस्थान में सक्रिय हुए मानसून की झमाझम की बारिश के बाद बीसलपुर बांध से जयपुर शहर की 50 लाख की आबादी के लिए खुशखबरी मिली है। बांध में जयपुर शहर की पेयजल सप्लाई के लिए एक साल के पानी की व्यवस्था हो गई है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी बांध में त्रिवेणी नदी से पानी की इतनी आवक नहीं हुई है जिससे बांध का जल स्तर तेजी से बढ़े लेकिन बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से 2.85 मीटर पानी की आवक हुई है।जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ और राजसमंद में अच्छी बारिश होने के बाद त्रिवेणी नदी से बांध को भरने लायक पानी की आवक होगी। मंगलवार शाम को बांध का गेज 312.51 आरएल मीटर (57.49) फीट मापा गया। जयपुर शहर में तैनात जलदाय इंजीनियरों का कहना है कि बांध में वर्तमान में जितने पानी की आवक हुई है, उससे एक साल के लिए पानी की व्यवस्था हो गई है लेकिन नए प्रोजेक्ट शुरू होने पर शहर की पेयजल व्यवस्था पर असर आ सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण रोका, उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड के पांच जिलों में आज रविवार को भी मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी,...
ડીસામાં પશુ બજારના નજીક એક વિચિત્ર અકસ્માત સર્જાયો @networknews2282
ડીસામાં પશુ બજારના નજીક એક વિચિત્ર અકસ્માત સર્જાયો @networknews2282
Nifty Prediction For Next Week | Dow Jones के Charts का भारतीय बाजार पर कितना होगा असर?|Anuj Singhal
Nifty Prediction For Next Week | Dow Jones के Charts का भारतीय बाजार पर कितना होगा असर?|Anuj Singhal
महेश मळगे यांनी रंगकरमी प्रतिष्ठांच्या वतीने ठेवण्यात आलेल्या विज्ञान प्रदर्शनास शुभेच्छा दिल्या
महेश मळगे यांनी रंगकरमी प्रतिष्ठांच्या वतीने ठेवण्यात आलेल्या विज्ञान प्रदर्शनास शुभेच्छा दिल्या