आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर से रेप व हत्या की घटना के विरोध में कोटा में भी हड़ताल की गई। कोटा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध एमबीएस,न्यू मेडिकल हॉस्पिटल, एसएसबी, रामपुरा, जेकेलोन हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर अनिश्चित हड़ताल पर उतर गए। सिर्फ इमरजेंसी में ड्यूटी देने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध करीब 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है

कोटा में 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर उतरे:बोले- 24 घंटे ड्यूटी के बाद भी सुरक्षा नहीं, कोलकाता की घटना के बाद रेजिडेंट में डर

कोटा11 घंटे पहले

कोटा में 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर उतरे। - Dainik Bhaskar

कोटा में 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर उतरे।

आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर से रेप व हत्या की घटना के विरोध में कोटा में भी हड़ताल की गई। कोटा मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध एमबीएस,न्यू मेडिकल हॉस्पिटल, एसएसबी, रामपुरा, जेकेलोन हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर अनिश्चित हड़ताल पर उतर गए। सिर्फ इमरजेंसी में ड्यूटी देने की बात कही है। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध करीब 600 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

ADVERTISING

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन कोटा के अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया- कोलकाता में महिला रेजिडेंट की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। देश के लोग व सभी रेजिडेंट डॉक्टर पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। रेजिडेंट डॉक्टर 24 घंटे काम करता है ऐसे में डॉक्टर की सुरक्षा जरूरी है। बिना सुरक्षित वातावरण के डॉक्टर कैसे काम करेगा? कोलकाता की घटना के बाद सभी रेजिडेंट डॉक्टर आहत है, डरे हुए हैं। जो घटना कोलकाता में हुई है ऐसी राजस्थान में कहीं भी हो सकती है। इसी करण रेजिडेंट साथियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

जब तक डॉक्टर्स की सुरक्षा व्यवस्थ, इतंजाम व पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं में रेजिडेंट ड्यूटी देंगे। बता दें एमबीएस हॉस्पिटल में 250, नए हॉस्पिटल (NMCH) 200, जेके लोन में 125-150, एसएसबी 50 के करीब रेजिडेंट डॉक्टर्स लगे है।