राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं. बताया जा रहा है कि राजेंद्र राठौड़ नई जिम्मेदारी के इंतजार में दिल्ली में बड़े नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं. राजेंद्र राठौड़ के नाम की चर्चा राज्यसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के तौर पर भी हो रही है. हालांकि नया मामला कुमार विश्वास से हैं. क्योंकि दिल्ली दौरे के दौरान राजेंद्र राठौड़ ने मशहूर कवि कुमार विश्वास से उनके घर पर मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद राजस्थान में सियासी पारा चढ़ने लगा है.दरअसल, राजेंद्र राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया से कुछ फोटो शेयर किया है. जिसमें राजेंद्र राठौड़ और कुमार विश्वास से मुलाकात करते दिख रहे हैं. वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा भी दिख रही हैं. राजेंद्र राठौड़ ने फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा है, दिल्ली प्रवास के दौरान आज सुबह कविराज डॉ. कुमार विश्वास जी के आवास पर उनसे शानदार मुलाकात हुई. डॉ. जोगेन्द्र शर्मा के 27 साल पुराने मित्र डॉ. कुमार विश्वास जी ने जिस आत्मीयता के साथ मुलाकात की और जो मान-सम्मान दिया उसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जो तस्वीरें शेयर की है. उसमें देखा जा रहा है कि राजेंद्र राठौड़ कुमार विश्वास के साथ-साथ उनकी पत्नी मंजू शर्मा से भी मुलाकात कर रहे हैं. लेकिन यह तस्वीर सियासी लिहाज से कई सवाल पैदा करने वाले हैं. इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है. अब इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. जहां एक ओर कुमार विश्वास के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं. वहीं सवाल यह भी उठ रहा है कि अशोक गहलोत के कार्यकाल में RPSC की सदस्य रहीं मंजू शर्मा के कार्यकाल में पेपर लीक मामले में बीजेपी लगातार आरोप लगाते आ रही है. इस मामले में जांच भी जारी है. ऐसे में राजेंद्र राठौड़ का उनसे मिलना लोगों के मन में सवाल खड़े कर रही हैं. कुमार विश्वास के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें काफी समय से चल रही हैं. पहले उन्हें यूपी से राज्यसभा सदस्य बनाने की भी चर्चाएं हो रही थी. अब राजस्थान से उन्हें सदस्य बनाने की चर्चाएं हो रही है. हालांकि, कुमार विश्वास ने पहले भी इन अटकलों को खारिज किया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
पीएम की सुरक्षा को दांव पर लगाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए चुघ ने पंजाब में आप सरकार की जमकर खिंचाई की
चंडीगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज इस बात का कड़ा विरोध किया कि पंजाब में आप...
শিৱসাগৰত তাই আহোম যুৱ-ছাত্ৰ সন্মিলনৰ বিশেষ প্ৰতিনিধি সভা সম্পন্ন
শিৱসাগৰঃ তাই আহোম যুৱ-ছাত্ৰ সন্মিলন, অসমৰ বিশেষ প্ৰতিনিধি সভা এখনি অলপতে শিৱসাগৰ নগৰস্থিত জনজাতি...
Top 10 Big News of Bollywood |29th JULY 2022| AKSHAY , AMIR KHAN,SHAHRUKH,SALMAN,KAREENA , RANBIR
Check out the Biggest 10 News of the Day !#TOP10BOLLYWOODHEADLINES #Shahrukhkhaan #SalmanKhan...
જિલ્લા કક્ષાનો ૩૬મો નેશનલ ગેમ્સ એવરનેસ કેમ્પેઈન લુણાવાડા મા યોજાયો. જુઓ. વૉઈઝ ઑફ મહીસાગર ન્યુઝ
જિલ્લા કક્ષાનો ૩૬મો નેશનલ ગેમ્સ એવરનેસ કેમ્પેઈન લુણાવાડા મા યોજાયો. જુઓ. વૉઈઝ ઑફ મહીસાગર ન્યુઝ
Greece Boat Tragedy: ग्रीस नाव हादसे में पाकिस्तान के 300 लोगों की मौत, PM शहबाज ने राष्ट्रीय शोक का किया ऐलान
पिछले हफ्ते ग्रीस में हुई नौका दुर्घटना में 300 पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका है। इसे लेकर...