राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर उपखंड में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं.उसने अपनी पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर काफी दूर तक घसीटा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई करते हुए पति के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला नागौर जिले के खींवसर उपखंड के पाचौड़ी गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार पांचौड़ी गांव के प्रेम राम मेघवाल की शादी 10 महीने पहले दिल्ली में हुई थी. तब से वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है. एक महीने पहले महिला बाड़मेर में अपनी बहन के घर सामाजिक समारोह में जाने की जिद कर रही थी.पति ने मना किया लेकिन वह वहां चली गई. इससे नाराज पति ने पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे उसे बांध दिया और रास्ते में घसीटने लगा. आसपास के लोगों ने इसका विरोध तो नहीं किया, लेकिन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो करीब 1 महीने पुराना है. यह भी कहा जा रहा है कि प्रेम राम आदतन नशे का आदि है. नागौर के जिला पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद पांचौड़ी ही नहीं बल्कि नागौर मुख्यालय में भी हड़कंप मच गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और प्रेमाराम को पकड़कर थाने ले आई.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખંભાતનો દરિયો શહેર તરફ 5 કી.મી નજીક આવ્યો : તંત્રએ સાવધાની સાઈન બોર્ડ લગાવ્યા : તટ સુરક્ષા તૈનાત.
એક સમયમાં વિશ્વ સ્તરે ધમધમતું ખંભાતનું બંદર કાંપ પુરાણને લઇ દૂર ચાલ્યું ગયું હતું.ત્યારબાદ ખંભાત...
दोन लहान मुलं... समोरून सुसाट दुचाकी.. एका क्षणात हे घडलं... Road Incident
दोन लहान मुलं... समोरून सुसाट दुचाकी.. एका क्षणात हे घडलं... Road Incident
सामूहिक व्यापार मंडल की मीटिंग का आयोजन, संगठन को मजबूत बनाने व आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर की चर्चा।
सामूहिक व्यापार मंडल की मीटिंग का आयोजन, संगठन को मजबूत बनाने व आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर की...
ASSAM RIFLES COMMENCED TAILORING COURSE FOR THE WOMEN OF NEW KAIPHUNDAI VILLAGE IN MANIPUR
Assam Rifles commenced a two-month tailoring course for women of New Kaiphundai Village,...
Congress की पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम, CM Shivraj Singh Chouhan के सामने किसे उतार दिया?
Congress की पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम, CM Shivraj Singh Chouhan के सामने किसे उतार दिया?