राजस्थान में SI भर्ती पेपर लीक मामले में भजनलाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी जीत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अभियुक्तों की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया है और उनकी जमानत की अपील को ठुकरा दिया है. सुप्रीम कोर्ट में आज जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस पंकज मित्थल की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की जिसमें राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG) शिव मंगल शर्मा ने दलील दी जिन्हें अदालत ने सही ठहराया.मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अभियुक्तों के वकीलों से कहा कि उनके मुवक्किलों ने गंभीर अपराध किया है, और "इन याचिकाकर्ताओं ने लाखों प्रतिभाशाली लोगों की भावनाओं के साथ खेला है." इस मामले में सुभाष बिश्नोई, राकेश, मनीष, दिनेश बिश्नोई, सुरेंद्र कुमार बगड़िया और माला राम को सब-इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर पेपर लीक में शामिल होने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. उनके ऊपर पैसे देकर हल किए हुए प्रश्न पत्र प्राप्त करने का आरोप है.अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए इन अभियुक्तों ने अपनी याचिका में यह आरोप लगाया कि उन्हें 2 अप्रैल 2024 को एसओजी द्वारा अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से 3 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार दिखाया गया. हालांकि, राजस्थान सरकारी की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने तर्क दिया कि याचिकाकर्ताओं ने यह मुद्दा केवल कानूनी परिणामों से बचने के लिए उठाया है. उन्होने कहा कि ये अभियुक्त आरोपपत्र का सामना नहीं करना चाहते और उनके पुलिस रिमांड के आदेश 4 और 8 अप्रैल को अंतिम रूप ले चुके हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
यह देशहित बजट है
देश में एक करोड़ लखपति दीदी, FDI मतलब फर्स्ट डेवलप इंडिया, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य...
આ ઢાંકણ ક્યારે કોનો ભોગ લેશે ખરો?
ખેડબ્રહ્મા નગર પાલીકા દ્વારા વાસણા રોડ જતા કચ્છી સમાજવાડી ના ખૂણા પર પીવાના પાણીની લાઈન...
LinkedIn जैसा होगा अब X हैंडल, Elon Musk का प्लेटफॉर्म नौकरी खोजने में आएगा काम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्स हैंडल पर यूजर्स के लिए जॉब सर्च करने का फीचर शुरू किया जा रहा...
नौदलाचा 22 वर्षीय ऑफिसर बेपत्ता, आई-वडिलांनी दिला आत्मदहनाचा इशारा
रायगड: उरण तालुक्यातील करंजा बेटावर असणाऱ्या नौदलाच्या बेस कॅम्पमध्ये काम करणारा 22 वर्षीय विशाल...
जेसीआई कोटा स्टार ने सरकारी स्कूल में कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
जेसीआई कोटा स्टार की ओर से गुरुवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रंगबाड़ी में मेडिटेशन व...