झालावाड़ के जनाना अस्पताल में देर रात को प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और लापरवाह ड्यूटी कर्मियों को प्रसूता की मौत का जिम्मेदार ठहराया। मृतका प्रसूता के पति छोटी सुनेल निवासी मोहनलाल मेघवाल ने बताया कि वह उसकी पत्नी रानी मेघवाल को प्रसव के लिए देर शाम को जिला जनाना अस्पताल लाया था। भर्ती करने के बाद देर रात को उसका प्रसव हुआ, लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई, लेकिन मौके पर मौजूद ड्यूटी चिकित्सक और कर्मियों ने उपचार पर ध्यान नहीं दिया और आज सुबह होते-होते प्रसूता की मौत हो गई। ऐसे में उनकी मांग है, कि लापरवाह ड्यूटी कर्मियों के खिलाफ अस्पताल प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाइश किया। बाद में प्रसूता का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला जांच में ले लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आखिरकार बीजेपी को मिल ही गया विधानसभा उपचुनाव जीतने का फॉर्मूला !
राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कमजोर दिखी बीजेपी, विधानसभा उपचुनाव में अपनी इमेज को बदल देना चाहती...
भाजपा आमदार तानाजी मुटकुळे यांनी मुंबई येथे घेतली मुख्यमंत्री यांची भेट
आज मुंबई येथे राज्याचे मुख्यमंत्री मा एकनाथजी शिंदे साहेब यांची हिंगोली विधानसभा आमदार तानाजीराव...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस्तीफा दें’ विपक्ष ने की मांग, सोशल मीडिया पर भी हुआ ट्रेंड
सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी के बीच टक्कर में...
જીલ્લા પુરવઠા અધિકારી અને મામલતદાર કાલોલ દ્વારા વેજલપુર ની ગેસ એજન્સી મા આકસ્મિક તપાસ કરતા કોઇ ગેરરીતિ જોવા મળી નહી. સંચાલકને ટીમ દ્વારા અભિનંદન પાઠવ્યા
કાલોલ તાલુકાના ચલાલી રોડ પર નર્મદા વોટર સંપની નજીક આવેલ ઇન્ડિયન ઓઈલ કંપની સંચાલિત શ્રી ત્રિપદા...