राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह 9 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. कुछ ही समय में उनका विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. वहां से सीएम कार में बैठकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मिलने जाएंगे. सीएम कार्यालय से मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है. मगर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मुलाकात के दौरान राज्य में जल्द ही होने वाले राज्यसभा और विधानसभा उपचुनाव पर चर्चा हो सकती है. कुछ दिन पहले दिल्ली जाकर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी और नागौर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रहीं ज्योति मिर्धा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी दिल्ली गए हुए थे. वहां उन्हें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते हुए आगामी रणनीति पर चर्चा की थी. इस दौरान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसे लेकर राजनैतिक पंडितों ने कई तरह की भविष्यवाणी की थी. ऐसे में अब सीएम का दिल्ली दौरा चर्चाओं का विषय बन सकता है. उपचुनाव के अलावा किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे, निर्दलीय विधायकों की बैठक और राजस्थान में भारी बारिश के बाद पैदा हुए बाढ़ जैसे हालातों पर भी चर्चा संभव है. क्योंकि राज्य सरकार ने अभी तक किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. कुछ दिन पहले विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मीणा ने उस वजह का भी खुलासा कर दिया है, जिस कारण उन्होंने मंत्री पद छोड़ा. उन्होंने कहा, 'मैंने 45 वर्षों तक सेवा की. लेकिन भजनलाल सरकार ने मेरी बात नहीं मानी. इसीलिए मैंने भी मंत्री पद को ठोकर मार दी.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर बाल किशन गुलाटी ने कटवाए अपने सिर के बाल नरेंद्र मोदी के 3 बार प्रधानमंत्री बनने पर रावतभाटा के बालकिशन गुलाटी बाला ने कटवाए अपने सिर के बाल 4 साल पहले लिया था संकल्प
आज प्रदेश भाजपा कार्यालय मे रावतभाटा नगर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता बालकिशन गुलाटी के संकल्प पूर्ण...
patan:પાટણ ના પીપરાળા ચેકપોસ્ટ થી 42 હજારના દારૂ સાથે 3.49 લાખના મુદ્દામાલ સાથે બે શખ્સોની અટકાયત
patan:પાટણ ના પીપરાળા ચેકપોસ્ટ થી 42 હજારના દારૂ સાથે 3.49 લાખના મુદ્દામાલ સાથે બે શખ્સોની અટકાયત
PM Modi Jharkhand Visit : झारखंड में पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का लिया जायजा | BJP | Election
PM Modi Jharkhand Visit : झारखंड में पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का लिया जायजा | BJP | Election
'मोदी लहर के भ्रम में न रहें', बयान पर घिरीं Navneet Rana, विपक्ष बोला- उम्मीदवार ने सच बोल दिया
'मोदी लहर के भ्रम में न रहें', बयान पर घिरीं Navneet Rana, विपक्ष बोला- उम्मीदवार ने सच बोल दिया
मुंबई के होटल में मिली महिला मॉडल की लाश, सुसाइड को पढ़कर हैरान रह गई पुलिस
देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है. यहां अंधेरी स्थित होटल में एक...