केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर के दौरे पर हैं. मेघवाल का रविवार को बीकानेर में भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान कानून मंत्री मेघवाल ने मीडिया से बातचीत में बांग्लादेश के हालात और भारत सरकार की रणनीति सहित, बीकानेर में पर्यटन को लेकर अपार संभावनाओं पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को लेकर विदेश मंत्री ने तस्वीर साफ कर दी है. तीन महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिनकी तरफ सरकार का फोकस है. अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सरकार का 19 हज़ार भारतीय नागरिक, 900 स्टूडेंट्स, अल्पसंख्यक हिन्दुओं और उनके धार्मिक स्थानों की सुरक्षा पर सरकार का ध्यान है. वहीं बीकानेर शहर में पर्यटन को बढ़ाने पर भी अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नाइट टूरिज्म पर बीकानेर को आगे बढ़ाने की ज़रूरत है. इसी के मद्देनज़र डीएम को भी सिटी राउन्ड के निर्देश दिये गए थे. बीकानेर की संस्कृति को नाइट टूरिज्म से जोड़ रहे हैं. कानून मंत्री ने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता से काम नहीं हो रहा है. उसकी सम्पत्ति पर कब्जे हो रहे हैं. उनकी कोई जवाबदेही नहीं है. ये बात मैं नहीं कह रहा हूँ, बल्कि कांग्रेस की ओर से बनाई गई सच्चर कमेटी ने कही है, लेकिन सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर कांग्रेस काम नहीं कर पाई. आज हम कर रहे हैं तो उनको तकलीफ हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही सच्चर कमेटी का गठन किया था. वर्ष 2006 में सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वक्फ बोर्ड की कार्यशैली में पारदर्शिता नहीं है. अर्जुन राम मेघवाल कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को क़ायम रखना चाहिए. सन्देशखाली में कमजोर वर्गों पर अत्याचार हो रहा है. पश्चिम बंगाल में खेतों पर क़ब्ज़े हो रहे हैं. महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं. इन सभी पर वहाँ की सरकार को संग्यान लेना चाहिए. मेघवाल ने कहा कि बीकानेर विकास प्राधिकरण के गठन से बीकानेर के विकास में तेज़ी आएगी. फ़ाइल्स जयपुर नहीं जाएंगी, कई प्रोजेक्ट्स बनेंगे. अब बीकानेर में सुव्यवस्थित रूप से विकास होगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Beautiful NEHU Campus Tour|| Shilllong campus
Beautiful NEHU Campus Tour|| Shilllong campus
गुनौर एसडीएम कुशल सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर का किया निरीक्षण
गुनौर -: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुनौर का सुक्रवार को शाम एसडीएम कुशल सिंह ने...
Global Market Correction Big Prediction | RBI Policy Meet | अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, क्या हैं संकेत?
Global Market Correction Big Prediction | RBI Policy Meet | अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, क्या हैं संकेत?
पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा का नाम आने से भड़के राज:कहा- मीडिया को ड्रामे का शौक, पत्नी का नाम बार-बार इस मामले में घसीटना मंजूर नहीं
29 नवंबर को पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा- शिल्पा शेट्टी के घर में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट...