जधानी जयपुर में शनिवार सुबह मेघ मेहरबान रहे। शहर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। सुबह छह बजे बारिश का दौर शुरू हुआ। सात बजे बारिश तेज हो गई। शहर के वैशाली नगर, अजमेर रोड, सी स्कीम, एमआइ रोड, सोडाला, 22 गोदाम, बनीपार्क, जेएलएन मार्ग सहित कई इलाकों में बारिश हुई। सड़कें लबालब हो गईं। करीब दो घंटे तक बारिश हुई। जयपुर में 10 बजे बाद रिमझिम बारिश का दौर चला। दिनभर में जयपुर कलक्ट्रेट पर 46 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, सांगानेर एयरपोर्ट पर 11.7 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 11-12-13-14-15 अगस्त तक शहर में भारी बारिश का अलर्ट किया है। इधर, मौसम विभाग ने भरतपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली, अलवर जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। वहीं, जयपुर, बूंदी, टोंक, सीकर, नौगार, झुंझुनूं, बारां, कोटा, भीलवाड़ा जिलों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
જુનાડીસા કોલેજના NSS ની ખાસ વાર્ષિક શિબિરનું સમાપન
જુનાડીસા આર્ટ્સ એન્ડ કોમર્સ કોલેજના ખાસ વાર્ષિક શિબિર નો સમાપન કાર્યક્રમ તારીખ :-10 /1 /2023 ના...
2024 Porsche Taycan facelift ने ग्लोबल मार्केट मारी एंट्री, देखिए पावर और रेंज की डिटेल्स
नई Porsche Taycan facelift अब डिटेल्ड ऑप्टिक्स और एचडी-मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप के साथ आती है जबकि...
વિદિશા જિલ્લામાં પૂરથી થયેલા નુકસાનનો સર્વે થશે
વિદિશા જિલ્લામાં પૂરને કારણે થયેલા નુકસાનનો સર્વે થશે - ભૂતકાળમાં વિદિશા જિલ્લાના વિવિધ...
મોજાંમાં ઉત્તર કોરિયાની કરન્સીની થઇ દાણચોરી, વ્યક્તિએ કર્યો ચોંકાવનારો દાવો
ઈન્ટરનેટ પર દરરોજ કોઈને કોઈ તસવીર કે વીડિયો વાયરલ થાય છે. દરમિયાન, એક સમાન ચિત્ર નેટીઝન્સમાં...