राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग जयपुर ने आधे से ज्यादा राजस्थान में ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी किया है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भयावह हो गई है. पूर्वी राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते करौली और हिंडौन में हालात चिंताजनक हो गए हैं. जिले में कई जगहों पर जल भराव हो गया है.और सैकड़ों परिवार पिछले 24 घंटे से अपने घरों में फंसे हुए हैं. उनका बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कई रास्ते बंद हो गए है. जिले में आने जाने का रास्ता बाधित हो गया है. कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की नदियों, तालाबों और बांधों में पानी की भारी आवक हुई है. जिसके कारण पुलों और उन पर बने बांधों के टूटने का खतरा लगातार बना हुआ है. वहीं लगातार बारिश होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरे छाई हुई है क्योंकि बरसात बढ़ने से कई खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है. लाखों की फसलें बारिश के पानी में बह गईं. खेत जलमग्न हो गए. हालात ये हैं कि घर के बाहर बाजारों में 3 से 4 फीट पानी भर गया है. इसके चलते बाहर निकलना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है. साथ ही परिवार के लिए खाने-पीने का सामान जुटाने में भी काफी परेशानी हो रही है. लोग दूध, पानी जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए तरस रहे हैं. फिलहाल हालात को काबू करने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है. वह सिविल डिफेंस की टीम के जरिए निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाने का काम लगातार कर रहा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
मंत्री खींवसर बोले- सोचा नहीं था हरियाणा में सरकार आएगी:कहा- नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जादू की छड़ी फिर काम आ गई
स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि हरियाणा में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जादू की...
Xiaomi 14: 1TB स्टोरेज और 16GB रैम वाले शाओमी के तगड़े फोन की भारत में होने जा रही एंट्री, जारी हुआ नया अपडेट
Xiaomi 14 May Soon Launch In India Xiaomi 14 series खास है क्योंकि इस सीरीज के फोन पहले ऐसे...
વલભીપુર રંઘોળા રોડ ઉપર રંઘોળા ચોકડી નજીક એલડીઓ નો 350 લીટર જથ્થો પોલીસે જપ્ત કર્યો
વલભીપુર રંઘોળા રોડ ઉપર રંઘોળા ચોકડી નજીક એલડીઓ નો 350 લીટર જથ્થો પોલીસે જપ્ત કર્યો
ડીસાના માલગઢમાં ભાભી અને ભત્રીજા પર ચાર શખ્સોએ જીવલેણ હુમલો કરતાં ચકચાર
ડીસા તાલુકાના માલગઢ ગામે આજે ખેતરમાંથી માટી લેવાની ના પાડતા જેઠ અને દિયર સહિત ચાર શખ્સોએ ભાભી અને...