पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार थे. नटवर सिंह के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया है. नटवर सिंह राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे. इन्होंने अजमेर के एलीट मेयो कॉलेज और ग्वालियर के सिंधिया कॉलेज से पढ़ाई की. साथ ही इनकी उच्च शिक्षा सेंट स्टीफंस कॉलेज से हुई बाद में वह इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पढ़ाई की. इनके पिता राजदरबार में अहम पद पर कार्यरत थे. 1953 में नटवर सिंह को भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए चुना गया और 31 साल तक उन्होंने सेवाएं दीं. उन्होंने चीन, न्यूयॉर्क, पोलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान, जमैका और जाम्बिया सहित कई देशों में सेवा की. इसके बाद 1984 में विदेश सेवा से इस्तीफा देने के बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. उसी साल नटवर सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया. नटवर सिंह के निधन पर भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारत सरकार में पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कु. नटवर सिंह जी के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद है. प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
રાધનપુર : રામનવમી મહાપર્વને ધ્યાને લઇને ફૂટ પેટ્રોલિંગ યોજાયું | SatyaNirbhay News Channel
રાધનપુર : રામનવમી મહાપર્વને ધ્યાને લઇને ફૂટ પેટ્રોલિંગ યોજાયું | SatyaNirbhay News Channel
10 Natural Ways to Remove Tartar Buildup
10 Natural Ways to Remove Tartar Buildup
રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધીની શ્રદ્ધાંજલિ અર્પણ કરાઈ
રાષ્ટ્રપિતા મહાત્મા ગાંધીજીને તેમની પુણ્યતિથિએ કોટિ કોટિ વંદન
પૂજ્ય બાપુએ વિશ્વને સત્ય અને...
अब एमपी में चक्रवात बिपरजॉय का असर, भोपाल में भारी बारिश, चंबल-ग्वालियर में अलर्ट, 25 जिलों में होगे प्रभावित
भोपाल. गुजरात व राजस्थान में तबाही मचाने के बाद अब चक्रवात बिपरजॉय का असर...