आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ मुख्य कोच के तौर पर पिछले कुछ सीजन बिताने वाले पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा अपना पद छोड़ने वाले हैं। वह इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम की कमान संभालने के लिए आरआर का साथ छोड़ सकते हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू मॉट की जगह संगकारा इंग्लैंड के नए व्हाइट-बॉल हेड कोच के तौर पर सबसे पसंदीदा हैं। अगर वह राष्ट्रीय टीम के लिए जाते हैं तो राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच नियुक्त कर सकती है। जून 2024 में भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में अपना ढाई साल का कार्यकाल समाप्त करने वाले राहुल द्रविड़ 2011 से 2013 तक आईपीएल में आरआर के लिए खेल चुके हैं। 2022 में इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कोच के रूप में नियुक्त किए गए मॉट ने 2022 में इंग्लैंड को टी20 विश्व कप खिताब दिलाया था, लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान इंग्लैंड क्रमशः 2023 और 2024 में अपने वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप खिताब का बचाव करने में भी विफल रही। उन्होंने पिछले महीने अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया था और उनके जाने के बाद पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक को अंतरिम कोच आधार पर टीम का प्रभार दिया गया। कुछ दिनों पहले ही संगकारा से इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच बनने को पूछा गया था और उन्होंने इस विचार करने की बात कही। संगकारा ने इस पर कहा कि ठीक है, मुझे पता है कि किसी कारण से मेरा नाम लिया गया है, लेकिन ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल नौकरी किसी के लिए भी एक रोमांचक संभावना है, लेकिन वहां बहुत सारे अच्छे उम्मीदवार हैं। मैं इस समय बहुत खुश हूं। राजस्थान रॉयल्स का अनुभव बहुत संतोषजनक रहा है और यह एक ऐसी नौकरी रही है, जिसका मैंने पिछले चार वर्षों में वास्तव में आनंद लिया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
#લાખણી #તાલુકાના મોટા કાપરાની શક્તિનગર પ્રાથમિક શાળામાં શાળાની સ્થાપના દિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી
#લાખણી #તાલુકાના મોટા કાપરાની શક્તિનગર પ્રાથમિક શાળામાં શાળાની સ્થાપના દિવસની ઉજવણી કરવામાં આવી
Farmers Protest Updates: किसानों के Delhi March पर कृषि मंत्री Arjun Munda ने क्या कहा सुनिए?
Farmers Protest Updates: किसानों के Delhi March पर कृषि मंत्री Arjun Munda ने क्या कहा सुनिए?
કર્ણાટકમાં કોંગ્રેસને બહુમતી મળતા રાધનપુર કોંગ્રેસ દ્વારા આતીસબાજી કરાઇ | SatyaNirbhay News Channel
કર્ણાટકમાં કોંગ્રેસને બહુમતી મળતા રાધનપુર કોંગ્રેસ દ્વારા આતીસબાજી કરાઇ | SatyaNirbhay News Channel