सावन के महीने में लगातार हो रही बारिश के चलते राजस्थान में मौसम सुहाना बना हुआ है.चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है. मौसम का लुत्फ उठाते हुए सीएम भजनलाल ने सुबह-सुबह मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ समय बिताया. इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय पक्षी मोर को दाना भी खिलाया. इस बात की जानकारी सीएम भजनलाल के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मिली. उन्होंने अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, आज सुबह पक्षियों के राजा भगवान कार्तिकेय के वाहन राष्ट्रीय पक्षी मोर को मुख्यमंत्री निवास पर दाना खिलाया गया. भगवान का बनाया हुआ भगवान कृष्ण की छाया के रूप में प्रसिद्ध राष्ट्रीय पक्षी मोर सुंदरता, प्रेम और वात्सल्य का प्रतीक है. इसकी सेवा करना अपने आप में पूजा है, जो किसी दैवीय कृपा से कम नहीं है. आज प्रातःकाल की बेला में मुख्यमंत्री आवास पर भगवान कार्तिकेय के वाहन, पक्षियों के राजा राष्ट्रीय पक्षी मोर को आहार प्रदान किया। वहीं इन तस्वीरों ने पीएम नरेंद्र मोदी की मोर के संग शेयर की गई तस्वीरों को भी ताजा किया है.कुछ समय पहले पीएम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी मोर को दाना खिलाते हुए फोटो को शेयर किया गया था. जिसमें पीएम मोदी मोर के साथ नजर आ रहे हैं. इसे लोगों ने काफी सराहा था.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખંભાતના સાયમા ખાતે પતિની હત્યા મામલે પત્ની સહિત પ્રેમીની પણ ધરપકડ કરાઈ.
ખંભાતના સાયમા ખાતે પતિની હત્યા મામલે પત્ની સહિત પ્રેમીની પણ ધરપકડ કરાઈ છે.પ્રેમી વિક્રમ સોજવણે...
जयपुर में सड़कें सही करने के लिए चार-विभागों में बंटवारा:80 फीट से चौड़ी सड़कें जेडीए सुधारेगा
बारिश में क्षतिग्रस्त हुई जयपुर शहर की सड़कों को सुधारने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए चार...
Fire on Diwali: दिवाली की रात देश के कई शहरों में आग, कहीं जली दुकान.. कहीं सुलगे गोदाम |Latest News
Fire on Diwali: दिवाली की रात देश के कई शहरों में आग, कहीं जली दुकान.. कहीं सुलगे गोदाम |Latest News
रामगंजमंडी में धानमंडी व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपी को कनवास पुलिस ने पकड़ा
कोटा. जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले धानामंडी व्यापारी पर जानलेवा हमला करने के...
Fruits for Healthy Skin: स्किन टेक्सचर को इंप्रूव कर उसे हेल्दी व जवां बनाए रखने में मददगार हैं ये फल
अगर आपकी स्किन पर चमक नहीं है। कील-मुंहासों के साथ दाग-धब्बों से अलग परेशान कर रखा है और बढ़ती...