राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कुछ दिन पहले बीजेपी सरकार की ओर से गठित एडहॉक कमेटी ने आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत के कार्यकाल में हुए कामों की जांच करवाई थी. इस कमेटी की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आई थी. जिसके बाद अब एफआईआर दर्ज कराने की बात खबर भी सामने आ गई है. अब वैभव गहलोत की अध्यक्षता वाली RCA की पूर्व कार्यकारिणी के 3 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है. यह मामला राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए की एडहॉक कमेटी ने दर्ज करवाया है. इस मामले में पूर्व सचिव भवानी सामोता, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा और संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना के नाम शामिल हैं. इसमें स्टेडियम के निर्माण से लेकर वनडे, आईपीएल, आरपीएल मैच के दौरान हुए घोटाले भी शामिल हैं. बिना जीएसटी नंबर की फर्म के कंपनी को करोड़ों का ठेका देने का आरोप है. कैटरिंग का काम कर रही फर्म को बिल्डिंग निर्माण का काम दिया. कमेटी ने पुलिस को 363 पेज की जांच रिपोर्ट सौंपी है. इस मामले की जांच ज्योति नगर पुलिस कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Depression से राहत दिलाने में मददगार हैं न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज, जानें कैसे करते हैं Mental Health पर असर
एक मानसिक समस्या है, जिससे इन दिनों कई लोग परेशान हैं। ऐसे में डिप्रेशन की पुष्टि होने पर लोग...
અફઘાનિસ્તાનમાં તાલિબાન લીડર રહીમુલ્લાહ હક્કાની માર્યો ગયો, માનવ બોમ્બે કર્યું આ કામ
ગયા વર્ષે ઓગસ્ટમાં તાલિબાને અફઘાનિસ્તાન પર કબજો જમાવ્યો હતો. અમેરિકન દળોને પાછા ખેંચવા માટે દબાણ...
NAVI MUMBAI || ICL कॉलेज च्या भोंगळ कारभारा विरोधात अखिल भारतीय विध्यार्ती परिषदेचे आंदोलन
NAVI MUMBAI || ICL कॉलेज च्या भोंगळ कारभारा विरोधात अखिल भारतीय विध्यार्ती परिषदेचे आंदोलन.......
દહેજમાં પ્રદૂષિત પાણીથી વિદેશી પક્ષીઓના મોત, જાગૃત નાગરિકોએ સીએમને પત્ર લખ્યો
દહેજમાં પ્રદૂષિત પાણીથી વિદેશી પક્ષીઓના મોત, જાગૃત નાગરિકોએ સીએમને પત્ર લખ્યો
અમરેલી જીલ્લા ખાતેના કમાંડ કન્ટ્રોલ સેન્ટર (નેત્રમ) ની મદદથી જરૂરી ડોકયુમેન્ટ સાથેનું પાકીટ શોધી મુળ માલીકને પરત અપાવતી પોલીસ
અમરેલી જીલ્લા પોલીસ અધિક્ષકશ્રી હિમકર સિંહ સાહેબની સુચના મુજબ તથા નાયબ પોલીસ અધિક્ષકશ્રી એ. જી....