भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहृान पर विधायक कल्पना देवी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढाते हुए लाडपुरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पौधा रोपण करवाया। लाडपुरा विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को चलाया और सम्पूर्ण देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया। इसी क्रम में विधायक ने लाडपुरा विधानसभा के मानसगांव, खेडारामपुर (खेडारसूलपुर), किशनपुरातकिया, मवासा, गंदीफली, कैथून, रायपुरा, पूनम काॅलोनी, चन्द्रेसल, प्रेमनगर, सोगरिया, छावनी एवं हाथीखेडा में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा पौधा रोपण करवाया। विधायक ने कहा कि लोगों का कर्तव्य है कि वह पौधे जरूर लगाएं। साथ ही लगाए गए पौधों की तब-तक सुरक्षा करें जब-तक वे बड़े नहीं हो जाते हैं। पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है। एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है। इसलिए सभी को पौधा अवश्य लगाना चाहिए और पर्यावरण को संरक्षित करना चाहिए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PM Narendra Modi offers prayers at Shreemant Dagdusheth Halwai Mandir in Pune, Maharashtra.
Prime Minister Narendra Modi offers prayers at Shreemant Dagdusheth Halwai Mandir in Pune,...
आज दिल्ली क्यों गए भजनलाल शर्मा,जानिए क्या कुछ मुद्दों पर होगी बातचीत
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार सुबह 9 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं....
ढाकेफळ येथे महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त स्वराज्य संघटनेच्या वतीने प्रज्ञासुर्याला अभिवादन
ढाकेफळ येथे महापरिनिर्वाण दिनानिमित्त स्वराज्य संघटनेच्या वतीने प्रज्ञासूर्याला अभिवादन कार्यक्रम...
এটুপি পানীৰ বাবে হাহাকাৰ!
সোণাৰিত বিশুদ্ধ খোৱা পানীৰ নামত নলাৰ পানী সংগ্ৰহ কৰি জীৱন যাপন।
চৰকাৰে বিশুদ্ধ খোৱা পানীৰ...